अगर कोई महिला बच्चे के साथ अगले यात्रा कर रही है तो यात्रा के दौरान महिला के अनुरोध पर फ्लाइट में मौजूद महिला एयर होस्टेस बच्चे को संभालने में महिला की मदद करेगी. इसके लिए महिला यात्री से कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा.
1/5अगर महिला यात्री चाहे तो विस्तारा एयरलाइंस का कोई कर्मचारी विमान से उतरने पर बच्चे के साथ यात्रा कर रही महिला को एयरपोर्ट के बाहर उसकी टैक्सी या गाड़ी तक भी छोड़ कर आएगा.
2/5विस्तारा (Vistara) एयरलाइंस की Vistara Baby-On-Board सुविधा लेने के लिए महिला के साथ यात्रा कर रहा बच्चा दो साल से छोटा होना चाहिए. वहीं बच्चे का बोडिंग पास महिला यात्री के पास होना अनिवार्य है.
3/5अगर यात्रा के दौरान किन्हीं कारणों से आपके साथ बच्चा यात्रा नहीं कर रहा है तो आपके पीएनआर या टिकट पर 07 किलो अतिरिक्त बैगेज की छूट नहीं मिलेगी. ऐसे में इस छूट के लिए बच्चे का साथ होना बेहद जरूरी है.
4/5ध्यान रहे इकोनॉमिक लाइट फेयर के तहत एक पीएनआर पर 15 किलो और बच्चे का 17 किलो बैगेज मान्य होगा. कुल 22 किलो बैगेज एक पीएनआर पर मान्य होगा. वहीं इकोनॉमिक लाइट फेयर के तहत एक यात्री को चेकइन बैगेज में सिर्फ एक पीस में चेक इन बैगेज ले जाने की अनुमति होती है.
5/5ध्यान रहे विस्तारा एयरलाइंस यह सुविधा किसी ग्रुप बुकिंग के तहत नहीं देता है. वहीं एक बैगज का वजन 32 किलो से अधिक होने पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.