नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of civil Aviation) 08 फवरी से उत्तराखंड (Uttarakhand) में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर रहा है. इस सेवा के तहत देहरादून (Dehradun) में सहस्त्रधारा (Sahastradhara) से उत्तरकाशी (Uttarkashi) के चिन्यालीसौड़ (ChinyaliSaur ) और चमोली (Chamoli) के गौचर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है.
1/5नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of civil Aviation) की ओर से शुरू की गई ये सेवा सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी. इस हेलिकॉप्टर सेवा को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) की उड़ान (UDAN) स्कीम के तहत शुरू किया गया है.
2/5उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) में सहस्त्रधारा (Sahastradhara) से उत्तरकाशी (Uttarkashi) के चिन्यालीसौड़ (ChinyaliSaur ) और चमोली (Chamoli) के गौचर के लिए हेलिकॉप्टर शुरू किए जाने से उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी. साथ ही इससे उत्तराखंड के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी.
3/5Ministry of Civil Aviation यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ा रही है. रीजनल कनेक्टिविटी स्किम (RCS) उड़ान (UDAN) के तहत जल्द ही कुछ शहरों में हवाई यात्रा शुरु करने का प्लान बनाया है. सरकार के इस कदम से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. Ministry of Civil Aviation ने ट्वीट करते हुए बताया कि कोलकाता (Kolkata) से ओडिशा (Odisha) के झारसुगुडा (Jharsuguda) के बीच जल्द ही फ्लाइट सुविधा शुरू की जा रही इस फ्लाइट का एक तरफ से किराया लगभग 2,758 रुपए होगा. बता दें कि ये फ्लाइट लगभग डेढ घंटे की होगी.
4/5Alliance Air ने इस रूट पर 70-सीट वाले ATR 72 600 एयरक्राफ्ट को चलाने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार ने ओडिशा के तीन एयरपोर्ट को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम 'उड़ान' में शामिल करने का फैसला लिया है.
5/5Ministry of Civil Aviation अगले चरण में ओडिशा के साथ-साथ राउरकेला, जयपुर और उत्केला हवाई अड्डो को भी शामिल किया जाएगा. सरकार रीजलन कलेक्टिविटी स्कीम (उड़ान-4) के तहत इन तीन हवाई अड्डों को विकसित किया जाएगा.