अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्द से जल्द बजट एयरलाइसं Go Air के इस ऑफर के तहत टिकट बुक कर लें. इस ऑफर के तहत आपको बेहद आकर्षक रूट पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कंपनी GoAir Go Fly Sale के तहत 26 फरवरी तक कई रूट्स पर बेहद कम दाम में पर फ्लाइट का टिकट दे रही है. इस ऑफर के तहत आप बेहद आकर्षक दामों पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकटों भी बुक कर सकते हैं.
1/5इस सेल के तहत आपको एयरलाइंस के घरेलू रूट पर 957 रुपये में फ्लाइट का टिकट मिल सकता है. जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए शुरुआती कीमत 5,295 रुपये रखी गई है. इस सेल के तहत 11 मार्च से 15 अप्रैल, 2020 तक की यात्रा की जा सकती है.
2/5GoAir Go Fly Sale के तहत कंपनी अहमदाबाद से इंदौर के बीच सबसे सस्ता यानी 957 रुपये में टिकट दे रही है. वहीं, बेंगलुरु से कोलंबो का फ्लाइट टिकट महज 5,295 रुपये में बुक कराया जा सकता है. इसी तरह कंपनी कोच्चि से बेंगलुरु (1,059 रुपये), कोलकाता से भुवनेश्वर (1,529 रुपये), इंदौर से नई दिल्ली (1,543 रुपये), पुणे से बेंगलुरु (1,590 रुपये), मुंबई से बेंगलुरु (1,654 रुपये) और हैदराबाद से गोवा (1,659 रुपये) का टिकट बेहद किफायती दरों पर दे रही है.
3/5अंतरराष्ट्रीय रूटों की बात करें तो Go Air अबुधाबी से कन्नूर (5,626 रुपये), दिल्ली से बैंकाक (6,232 रुपये), मुंबई से बैंकाक (6,258 रुपये), अबुधाबी से मुंबई (6,286 रुपये) सहित कई रूट्स पर सस्ते टिकट की पेशकश कर रही है. ऐसे में आप बेहद आकर्षक दामों पर विदेश घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.
4/5गो एयर इस महीने में दूसरी बार सस्ते दरों पर टिकट की बिक्री कर रही है. इससे पहले कंपनी वेलेंटाइन डे के समय भी इसी तरह के ऑफर सेल में टिकटों की बिक्री कर चुकी है. वेलेंटाइन डे के समय Indigo, Go Air और Air India सहित अन्य एयरलाइंस ने भी शानदार ऑफर्स दिए थे. सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश की थी.
5/5कंपनी जो पहली बार स्कीम लाई थी उस दौरान अगर आपने टिकट बुक की है तो आप 30 सितम्बर तक यात्रा कर सकते हैं. Go Air के अलावा Indigo, Spicejet, Vistara और Air India ने भी काफी सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक कराने का मौका दिया है. कंपनियां वेलेंटाइन डे के मौके पर सेल लेकर आई थीं.