GO FIRST offers: क्या आने वाले दिनों में आपको फ्लाइट से सफर करना है? अगर हां, तो आप एक शानदार ऑफर के साथ फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं. घरेलू एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट डोमेस्टिक फ्लाइट की बुकिंग पर काफी आकर्षक ऑफर लेकर आई है. इसमें आपको फ्री मील ऑफर किया जाएगा. इतना ही नहीं आप सीट सलेक्शन भी फ्री में कर सकेंगे. आइए जानते हैं GO FIRST के इस ऑफर में और क्या कुछ है खास.
1/5घरेलू एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (GO FIRST) के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए सप्ताह में मंगलवार और बुधवार का दिन तय करना होगा. इस दिन की फ्लाइट टिकट बुकिंग पर यह ऑफर दिए जा रहे हैं.
2/5GO FIRST के इस ऑफर में बुकिंग पीरियड 2 जून से 25 सितंबर 2022 तक है, जबकि ट्रैवल पीरियज 7 जून से 28 सितंबर 2022 तक के लिए है. यहां ध्यान रखें कि ट्रैवल मंगलवार या बुधवार के दिन ही होना चाहिए.
3/5अगर आप इस ऑफर (GO FIRST offers) के तहत फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो कपल को 1000 रुपये मूल्य का और फैमिली (4 मेंबर) को 2000 रुपये मूल्य का फूड हैम्पर मिलेगा. यह बुकिंग आप गो फ्लेक्सी के तहत कर सकेंगे.
4/5आप एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर फ्लाइट बुक कर सकते हैं. टिकट आप चाहें जितनी बार रीशिड्यूल करा सकते हैं. यह ऑफर (GO FIRST offers) सिर्फ एयरलाइन की वेबसाइट से बुकिंग पर ही लागू है.
5/5एयरलाइन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्प्लिट पीएनआर पर ऑफर लागू नहीं होगा. कोई भी बदलाव निर्धारित फ्लाइट से कम से कम 4 घंटे पहले पहले किए जाने चाहिए. यह ऑफर (GO FIRST offers) सभी डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए है.