Delhi airport terminal 3: आपको यह जानकार शायद आश्चर्य और गर्व हो सकता है कि देश का एक ऐसा एयरपोर्ट है जिसका महज एक टर्मिनल, एरिया के मामले में दुनिया के सबसे छोटे आजाद देश वैटिकन सिटी (Vatican City) से भी बड़ा है. जी हां, यह सच है. दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi airport) का टर्मिनल-3 इतना विशाल है कि वह दुनिया के सबसे छोटे देश से भी बड़ा है.
1/5खबर के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 दुनिया का आंठवां सबसे बड़ा टर्मिनल है. यह एयरपोर्ट (Delhi airport terminal 3) हर साल करीब 4 करोड़ पैसेंजर्स को हैंडल करता है.
2/5इस एय़रपोर्ट से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स का ऑपरेशन किया जाता है. इसके अलावा, कुछ डोमेस्टिक फ्लाइट भी ऑपरेशनल हैं. इस टर्मिनल का साल 2010 में उद्घाटन किया गया था.
3/5दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 कुल पांच लेवल में है. हर लेवल इंटरनेशनल और डोमेस्टिक से अलग है, ताकि पैसेंजर्स को कोई परेशानी न हो सके.
4/5दिल्ली एयरपोर्ट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि टर्मिनल-3 (Delhi airport terminal 3) का क्षेत्रफल 54 लाख वर्ग फुट है. जबकि वेटिकन सिटी की क्षेत्रफल 47 लाख फुट (47,36120 वर्ग फुट) ही है.
5/5दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 (Delhi airport terminal 3) पर इंटरनशनल मानकों के मुताबिक, तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. इनमें लाउंज, रेस्टोरेंट, शॉप, पोर्टर सर्विस सहित ढेरों सुविधाएं हैं.