Ministry of Civil Aviation यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ा रही है. रीजनल कनेक्टिविटी स्किम (RCS) उड़ान (UDAN) के तहत जल्द ही कुछ शहरों में हवाई यात्रा शुरु करने का प्लान बनाया है. सरकार के इस कदम से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.
1/5Ministry of Civil Aviation ने ट्वीट करते हुए बताया कि कोलकाता (Kolkata) से ओडिशा (Odisha) के झारसुगुडा (Jharsuguda) के बीच जल्द ही फ्लाइट सुविधा शुरू की जा रही इस फ्लाइट का एक तरफ से किराया लगभग 2,758 रुपए होगा. बता दें कि ये फ्लाइट लगभग डेढ घंटे की होगी.
2/5बता दें कि Alliance Air ने इस रूट पर 70-सीट वाले ATR 72 600 एयरक्राफ्ट को चलाने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार ने ओडिशा के तीन एयरपोर्ट को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम 'उड़ान' में शामिल करने का फैसला लिया है.
3/5विभाग ने जानकारी दी है कि अगले चरण में ओडिशा के साथ-साथ राउरकेला, जयपुर और उत्केला हवाई अड्डो को भी शामिल किया जाएगा. सरकार रीजलन कलेक्टिविटी स्कीम (उड़ान-4) के तहत इन तीन हवाई अड्डों को विकसित किया जाएगा.
4/5मोदी सरकार (PM Narendra Modi) ने देश के आम लोगों के लिए हवाई सेवाओं को शुरू करने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत देश के छोटे एयरपोर्ट को बड़े शहरों से जोड़ने की योजना शुरू की थी. इस योजना की शुरुआत 2017 में की गई थी.
5/5बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल, 2017 को दिल्ली और शिमला एवं कडपा-हैदराबाद-नांदेड़ के बीच पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तीन चरणों के बाद अब चौथे चरण पर काम शुरू हुआ है.