कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए देश भर में किए गए लॉकडाउन के बीच 25 मई से घरेलू फ्लाइटों को एक बार फिर शुरू कर दिया है. लेकिन इस मुश्किल समय में यात्रा करने के नियमों में कई सारे बदलाव किए गए हैं. एयर इंडिया की ओर से यात्रियों के बैगेज के लिए खास नियम बनाए हैं. ऐसे में अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं तो जरूर जान लें बैगेज के ये नियम.
1/5एयर इंडिया की ओर से यात्रियों से कहा गया है कि वो यात्रा के दौरान सिर्फ एक हैंड बैगेज ही साथ रखें. इसका अधिकतम वजन 7 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए. वहीं इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को सिर्फ एक चेकइन बैगेज रखने रखने की सलाह दी गई है. इसका अधिकतम वजन 23 किलो होना चाहिए. वहीं बिजनेस क्लास के यात्रियों को 35 किलो वजन तक का बैगेज ले जाने की इजाजत होगी.
2/5यात्री इस बात का ध्यान रखें कि चेकइन बैगेज में पावर बैंक न रखें. इसे ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी. पावर बैंक को हैंड बैगेज में रख कर ले जाया जा सकेगा.
3/5एयरपोर्ट पर बैगेज ट्रॉली की संख्या भी बेहद कम रखी गई है. ऐसे में यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा. वहीं यात्रियों को अपना चेकइन बैगेज काउंटर पर बनी जगह पर ही रखना होगा. जिन यात्रियों के पास चेकइन बैगेज नहीं हो वो सीधे सिक्योरिटी चेकिंग काउंटर पर पहुंच सकते हैं. एयर लाइंस की ओर से यात्रियों को बताया गया है कि उन्हें फ्लाइट के दौरान कोई मैगजीन या न्यूजपेपर नहीं दिया जाएगा.
4/5फ्लाइट के लिए काउंटर 60 मिनट पहले बंद हो जाएगा. एयरलाइंस की ओर से बुजुर्ग, प्रेगनेंट महिला या किसी बीमार व्यक्ति को फ्लाइट में यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है. सभी यात्रियों को काउंटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर डिक्लिरेशन देना होगा.
5/5यात्रियों को चेकइन बैगेज का क्लेम टैग नहीं दिया जाएगा. यात्री को बैगेज टैक का फोटो अपने फोन में रखना होगा. इसी फोटो के आधार पर बैगेज दिया जाएगा. वहीं अगर कोई यात्री मानकों से ज्यादा बैगेज लेकर पहुंचता है तो उसका एक्स्ट्रा चार्ज यात्री को ऑनलाइन देना होगा. कैश नहीं लिया जाएगा.