&format=webp&quality=medium)
हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब Indigo की फ्लाइट का सफर पैसेंजर्स के लिए सस्ता हो जाएगा. नए साल के मौके पर देश की सबसे बड़ी मार्केट शेयर वाली एयरलाइन इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज हटाने का ऐलान किया है. इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज पिछले साल अक्टूबर में लगाया था. एयरलाइंस के इस फैसले के बाद अब इंडिगो फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए यात्रा सस्ती हो जाएगी. अब तक उन्हें सफर की दूरी के हिसाब से फ्यूल चार्ज देना पड़ता था.
एयरलाइंस के इस फैसले के बाद अब यात्रियों के लिए इंडिगो फ्लाइट का सफर 300 रुपए से 1000 रुपए तक सस्ता हो जाएगा. अभी तक दूरी और दर का अनुपात कुछ इस तरह था-
बता दें कि एयरलाइंस के ऑपरेशन में सबसे बड़ा खर्च फ्यूल का होता है. पिछले साल एयरलाइंस की तरफ से ATF की बढ़ती कीमतों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अक्टूबर में फ्यूल चार्ज लगाने का ये फैसला लिया गया था.1 जनवरी 2024 को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में कमी आई है. ATF के दाम 1.06 लाख रुपए प्रति लीटर से घटाकर 1.01 लाख रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं. इसलिए कंपनी ने किराए में यह फ्यूल चार्ज हटाने का फैसला किया है.