&format=webp&quality=medium)
(Source: Pexels)
ATF Price: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ ही देर में बजट (Budget 2024) पेश करने वाली हैं. हालांकि, चुनावी साल में होने के कारण वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश कर रही हैं, फिर भी आम आदमी को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन बजट पेश होने के पहले ही तेल कंपनियों ने आम आदमी को बड़ी राहत दे दी है. फरवरी के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती कर दी है. ये लगातार चौथी बार है, जब तेल कंपनियों ने एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की है. इससे आने वाले दिनों में हवाई सफर के सस्ते होने की उम्मीद की जा सकती है.
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने गुरुवार को जेट फ्यूल (ATF) की नई कीमतों को जारी कर दिया है. तेल कंपनियों ने कीमतों में करीब 1221 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती की है.
दिल्ली - ₹1,00,772.17
कोलकाता - ₹1,09,797.33
मुंबई - ₹94,246.00
चेन्नई - ₹1,04,840.19