स्पाइस जेट ने मानसून सेल की तारीख बढ़ाई, जानिए कब तक की जा सकेगी सेल में बुकिंग

घरेलू बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने हाल ही में एक मॉनसून सेल ऑफर शुरू किया है. इस सेल के तहत यात्रियों को घरेलू उड़ानों के लिए न्यूनतम 888 रुपये में फ्लाइट से यात्रा का मौका दिया जा रहा है. विमानन कंपनी न इस सेल की अवधि को बढ़ा दिया है.
स्पाइस जेट ने मानसून सेल की तारीख बढ़ाई, जानिए कब तक की जा सकेगी सेल में बुकिंग

स्पाइस जेट ने मानसून सेल की अवधि बढ़ाई (फाइल फोटो)

घरेलू बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने हाल ही में एक मॉनसून सेल ऑफर शुरू किया है. इस सेल के तहत यात्रियों को घरेलू उड़ानों के लिए न्यूनतम 888 रुपये में फ्लाइट से यात्रा का मौका दिया जा रहा है. वहीं अंतराष्ट्रीय उड़ानों के लिए न्यूनतम 3499 रुपये में टिकट बुक करने का ऑफर दिया जा रहा है. पहले कंपनी की ओर से यह मानसून सेल 2 जुलाई से लेकर 6 जुलाई 2019 तक के लिए थी. लेकिन कंपनी ने अब इस सेल की तारीख बढ़ा कर 07 जुलाई कर दी है.

25 सितम्बर तक की जा सकेगी यात्रा

ऐसे में घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानें के लिए यात्री मानसून सेल के तहत 07 तक टिकट बुक करा सकते हैं. इस सेल के तहत बुक की गई टिकटों पर 25 सितंबर 2019 तक यात्रा की जा सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

25 फीसदी तक ऑफ का ऑफर

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के इस मॉनसून सेल में spicejet.com से टिकट बुकिंग करने पर भोजन, सीट और स्पाइसमैक्स पर 25 प्रतिशत ऑफ सहित एक्सक्लूसिव ऑफर भी मिलेगा. इसके लिए वेबसाइट पर बुकिंग के समय आपको एक प्रोमोकोड ADDON25 का इस्तेमाल करना होगा. अगर आप स्पाइस क्लब में नया रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको साथ में 250 बोनस प्वाइंट भी मिलेगा. इसके अलावा अगर आप एमेक्स कार्ड होल्डर हैं तो आपको स्पाइसमैक्स सीट पर 50 प्रतिशत का ऑफ मिलेगा. इसके लिए आपको प्रोमो कोड AMEX50 का इस्तेमाल करना है.

ये जानकारी है बेहद जरूरी

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6