TATA Motors के कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, 1 फरवरी से बढ़ जाएंगे इन गाड़ियों के दाम

TATA Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने 1 फरवरी से अपने सभी पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में इजाफे का एलान कर दिया है.
TATA Motors के कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, 1 फरवरी से बढ़ जाएंगे इन गाड़ियों के दाम

(Source: Reuters)

TATA Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सहित अपने सभी पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में औसतन 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. Tata Motors की ओर से जारी बयान के अनुसार, टाटा मोटर्स की गाड़ियों की कीमतों में ये इजाफा 1 फरवरी, 2024 से लागू होगी. उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है. कंपनी पंच, नेक्सॉन और हैरियर सहित कई यात्री वाहन बेचती है.

क्यों बढ़े गाड़ियों के दाम

टाटा मोटर्स ने बताया है कि महंगाई की वजह से आए प्रेशर और कमोडिटी के भाव में तेजी की वजह से कंपनी की ओर से दाम बढ़ाने का फैसला लिया जा रहा है. हालांकि कंपनी ने आगे कहा कि हम लागत को कम करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं. लेकिन महंगाई की वजह से दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मारुति ने कार की कीमतों को बढ़ाया

इसके पहले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने अपने सभी कार मॉडलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. बढ़ती लागत के कारण कंपनी यह कदम उठा रही है. कंपनी ने पिछले साल 27 नवंबर को कार की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी थी. कार निर्माता कंपनी ने आखिरी बार 1 अप्रैल, 2023 से सभी मॉडल रेंज में अपनी कारों की कीमतों में 0.8% की बढ़ोतरी की थी. कार की कीमतें दिल्ली के एक्स-शोरूम कीमतों के आधार पर तय होंगी.

मारुति ने बताया कि सभी मॉडलों में लगभग 0.45% फीसदी का इजाफा किया है. कंपनी के मुताबिक ये कीमतें 16 जनवरी से ही लागू हो चुकी हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6