&format=webp&quality=medium)
Royal Enfield Himalayan 452: पिछले हफ्ते बाइक बनाने वाली देश की दिग्गज और पॉपुलर कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने नई बाइक लॉन्च की थी. कंपनी ने नई हिमालयन 452 को पेश किया था. ये बाइक 2016 में लॉन्च हुई Himalayan 411 का लेटेस्ट वर्जन है. बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले अपने ग्राहकों के लिए ऑफ रोडिंग और एडवेंचर बाइक Himalayan 411 को साल 2016 में लॉन्च किया था. इसके 7 साल बाद अब कंपनी ने इसका अपडेटेड और ज्यादा सीसी वाला वेरिएंट लॉन्च किया. ये नई बाइक 452 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है. ये कंपनी पहली बाइक है, जिसे लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. इससे पहले कंपनी अपनी बाइक में ऑयल कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करती थी. अब कंपनी ने नई एडवेंचर और ऑफ रोडिंग बाइक Himalayan 452 को लॉन्च कर अपनी प्रतिद्विंदी बाइक को कड़ा मुकाबला दिया है.
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Himalayan 452 लॉन्च होने के बाद अब कंपनी Himalayan 411 को बंद कर देगी. कंपनी ने Himalayan 411 का ही अपडेटेड वर्जन के तौर पर Himalayan 452 को लॉन्च किया है तो ऐसे में कंपनी अपनी पुरानी एडवेंचर बाइक का नया प्रोडक्शन बंद कर देगी.
कंपनी की ओर से पेश की गई नई बाइक की खासियतों की बात करें तो इस बाइक में कंपनी ने पहली बार लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जो कंपनी की किसी दूसरी बाइक में नहीं आता. इसके अलावा बाइक में 452 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है.
ये इंजन 8000rpm पर 39.57 bhp की मैक्सिमम पावर और 5000 rpm पर 40 nM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक में 17 लीटर का फ्यूल टैंक कैपिसिटी मिलता है, जो कि पिछले मॉडल से 2 लीटर ज्यादा है. इसके अलावा बाइक में स्विचेबल ABS यानी कि एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. कंपनी ने इस बाइक डुअल चैनल ABS दिया है.
कंपनी ने इस बाइक में LED Headlamp दिया है. साथ ही इंटीग्रेटेड टर्न और टेल लैम्प मिला है. ये सभी LED लाइट्स के साथ आती है. इसके अलावा बाइक में USB टाइप सी चार्जिंग प्वाइंट मिलता है और कई राइड मोड्स मिलते हैं. कंपनी ने बाइक में 4 इंच का राउंड TFT डिस्प्ले दिया है, जो फोन कनेक्टिविटी के साथ आता है.
इस बाइक में फुल मैप नेविगेशन और मीडिया कंट्रोल्स भी मिलते हैं. ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इस बाइक में 230 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसके अलावा बाइक में एडजस्टेबल स्प्लिट सीट मिलती है.