Upcoming Cars in India: ऑटो जगत में आने वाले समय में कई सारे लॉन्च होने वाले हैं. भारतीय ऑटो बाजार में आने वाले दिनों में कई कंपनियां अपनी कार को लॉन्च करने वाली हैं. इसमें Honda Elevate, Tata Punch EV, Tata Nexon Facelift, Citroen C3 Aircross और Toyota Rumion जैसी कार शामिल हैं. ये कार आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में दस्तक देंगी. हालांकि कंपनी ने हाल ही में Tata Punch का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया था, लेकिन बहुत जल्द इस कार का इलेक्ट्रिक व्हीकल वेरिएंट आने वाला है. यहां इन कार के फीचर्स और संभावित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ले सकते हैं.
1/5अगले महीने यानी 4 सितंबर को होंडा की एलिवेट लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इस कार की बुकिंग विंडो को खोल दिया है. 21000 रुपए का टोकन मनी देकर आप इस कार की बुकिंग करा सकते हैं. ये कंपनी मिड साइड एसयूवी है और हाल ही में कंपनी ने इस कार को ग्लोबली अनवील किया था. कार में 1.5 लीटर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 121 पीएस की पावर और 145.1 nM का टॉर्क जनरेट करता है. कार में कंपनी ने 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए हैं.
2/5टाटा अब Tiago और Tigor के बाद Punch को इलेक्ट्रिक व्हीकल वेरिएंट के साथ लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने हाल ही में इसका सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसमें ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है. अब कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आने वाली है. इस साल के आखिर में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है. ये कार सिग्मा (Sigma) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी.
3/5टाटा की नेक्सॉन फेसलिफ्ट काफी चर्चा में है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कार कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है. हाल ही में इस कार को एक टीवीसी शूट के दौरान देखा गया था. लेकिन इस कार की लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है. सितंबर से अक्टूबर के बीच कंपनी इस नई को लॉन्च कर सकती है. इस कार में नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और ये नए इंटीरियर के साथ लॉन्च हो सकती है.
4/5फ्रेंच कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Citroen बहुत जल्द भारत में अपनी दमदार SUV, Citroen C3 Aircross को लॉन्च करने वाली है. सितंबर से इस कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी और अक्टूबर से इस कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी. ये कार 10 कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगी. इसमें 4 मोनोटोन बॉडी कलर शामिल हैं और साथ ही 6 डुअल टोन ऑप्शन्स मिलेंगे. इसके अलावा इस कार में कंपनी 1.2 लीटर का जेन 3 प्योरटेक टर्बो पेट्रोल इंजन देगी. ये इंजन 110ps की मैक्सिमम पावर और 190nM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करेगा. इस कार में ग्राहकों को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा.
5/5टोयोटा भी अपनी एक 7 सीटर कार को लॉन्च करने वाली है. इसका नाम है Toyota Rumion. अगले महीने कंपनी इस कार को लॉन्च कर सकती है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये कार Maruti Ertiga की तरह ही होगी और कंपनी सिर्फ लोगो के अलावा और कुछ इंटीरियर में खास बदलाव नहीं होगा.