चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Raptee.HV ने इंडियन मार्केट में अपनी पहली हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. ये बाइक उस टेक्नोलॉजी के साथ तैयार की गई है, जो इलेक्ट्रिक कार में इस्तेमाल होती हैं. यानी कि अब इलेक्ट्रिक कार जिन पब्लिक चार्जर से चार्ज होती हैं, उनसे ही इस बाइक को भी चार्ज कर सकते हो. ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर की रेंज देती है, जो ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर भी ऑफर करते हैं. पेट्रोल का पैसा बचाना है तो इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. मार्केट में इसके अलावा और भी कई इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जो उपलब्ध हैं और इस बाइक से ज्यादा रेंज प्रोवाइड करती हैं. फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की तैयारी है तो यहां जान लें कि मार्केट में कौन-कौन से ऑप्शन्स हैं, जिन्हें खरीद सकते हैं.
1/6कंपनी ने ये बाइक 2 वेरिएंट में पेश की है. इस बाइक में T30 और T30 Sport वेरिएंट का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा तीन कलर ऑप्शन्स मिलते हैं. ये बाइक सिंगल चार्ज पर 150 किमी की रेंज देती है. 3.5 सेकंड में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 135 kmph है. ये बाइक इलेक्ट्रिक कार वाले चार्जर से चार्ज हो जाएगी. इसकी कीमत 2.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है.
2/6ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज पर 323 किमी की रेंज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए है. इससे पहले कंपनी के पास Ultraviollet F99, Limited, F77 जैसे मॉडल मौजूद हैं.
3/6कंपनी ने अगस्त में ओला रोडस्टर सीरीज से पर्दा उठाया था और इस सीरीज मे तीन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी. इस सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपए है और बेस और सेकंड बेस मॉडल की बुकिंग शुरू हो गई है. Roadster बाइक की टॉप स्पीड 126 kmph है और इसमें 13 kw की मोटर मिलती है.
4/6ये बाइक सिंगल चार्ज पर 150 किमी की रेंज देती है. तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स शामिल है. इसकी टॉप स्पीड 45 kmph है और बाइक में LED लाइट्स, यूएसडी फोर्क्स, डिस्क ब्रेक, 17 इंच के टायर समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए है.
5/6इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.59 लाख रुपए है और ये पहली इलेक्ट्रिक बाइक है, जो एग्जॉस्ट साउंड के साथ आती है. ये बाइक सिंगल चार्ज पर 129 किमी की रेंज देती है. इस इलेक्ट्रिक बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं और दोनों ही व्हील में डिस्क ब्रेक मिल रहा है.
6/6ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज पर 187 किमी की रेंज देती है. इसकी कीमत 1.49 लाख रुपए है. बाइक में 8kwh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी टॉप स्पीड 100 kmph है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक मात्र 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है.