पहले ही दिन 1500 से ज्यादा Mahindra XUV 3XO की हुई डिलिवरी, कंपनी ने शेयर की आपके शहर की तस्वीर

Mahindra XUV 3XO Delivery Starts: महिंद्रा ने हाल में लॉन्च की अपनी पॉपुलर और दमदार एसयूवी XUV 3XO की डिलिवरी शुरू कर दी है. 29 अप्रैल को कंपनी ने ये कार लॉन्च की थी और 1 घंटे में इस कार को 50 हजार से ज्यादा लोगों की बुकिंग मिली थी. 28 मई से महिंद्रा XUV 3XO की डिलिवरी शुरू हो चुकी है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. कंपनी ने बताया है कि पहले ही दिन इस कार की 1500 से ज्यादा यूनिट्स को डिलिवरी किया गया है. अलग-अलग शहरों से इस कार की डिलिवरी लेने वाले लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं. यहां तस्वीरों में देखें कि किन शहरों में पहले ही दिन इस कार की डिलिवरी हुई है.