दुनिया की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी (lamborghini) की भारत में सबसे ज्यादा बिक्री दक्षिण भारत में होती है. भारत में लेम्बोर्गिनी की बिक्री में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले दक्षिण भारत रखता है. कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी है. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, लेम्बोर्गिनी के इंडिया हेड शरद अग्रवाल के मुताबिक, दक्षिण भारत में बेंगलुरु की अग्रणी भूमिका है. कुल कारोबार में अधिकांश हिस्सा बेंगलुरु का है. कंपनी ने कहा कि दक्षिण भारत में कस्टमर सबसे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. (फोटो - रॉयटर्स)
1/6दक्षिण भारत एफडीआई के मामले में भी आगे है. लेम्बोर्गिनी के इंडिया हेड शरद अग्रवाल के मुताबिक इस वजह से कंपनी के लिए बेंगलुरु काफी महत्वपूर्ण है. सामरिक दृ्ष्टि से भी यह शहर लेम्बोर्गिनी के लिए बेहद खास है. (फोटो - रॉयटर्स)
2/6इटालियन कार मेकर लेम्बोर्गिनी ने बेंगलुरु में Aventador SVJ 63 के लिमिटेड एडिशन को बेचने में सफलता हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये है. (फोटो - रॉयटर्स)
3/6लेम्बोर्गिनी के भारत में तीन शो रूम हैं. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, इसमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु शहर शामिल हैं. बेंगलुरु शोरूम पूरे दक्षिण भारत में अपनी सेवाएं देता है. (फोटो - रॉयटर्स)
4/6लेम्बोर्गिनी पूरी दुनिया में तीन मॉडल की बिक्री करती है. इसमें sports utility vehicle Urus, Huracan और Aventador मॉडल हैं. अलग-अलग वेरिएंट में भारत में ये सभी मॉडल उपलब्ध हैं. (फोटो - रॉयटर्स)
5/6भारत में लेम्बोर्गिनी की कार की शुरुआती कीमत 3.10 करोड़ रुपये है. हालांकि इसकी कीमत यहां 5.13 करोड़ रुपये से भी अधिक चली जाती है, जो अलग-अलग वेरिएंट और मॉडल पर निर्भर करता है. (फोटो - रॉयटर्स)
6/6खबरों में कहा गया है कि वर्ष 2020 में सुपर कार इंडस्ट्री की बिक्री भारत में 20 प्रतिशत घटी है. पूरे परिदृश्य में भी 2019 में ऑटो सेक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करता रहा. (फोटो - रॉयटर्स)