भारत में इस साल अगस्त महीने में कदम रखने वाली किया मोटर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. भारत में किया की पहली कार सेल्टॉस को सुरक्षा के मानक के लिए फाइव स्टार रेटिंग मिली है. कोरियन कंपनी किया मोटर की इस गाड़ी को यह रेटिंग ऑस्ट्रेलियन न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) ने दी है. किया की सबसे छोटी एसयूवी के सभी वेरिएंट में सुरक्षा के मानक के तौर पर छह एयरबैग, एबीएस, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEB), लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, इमरजेंसी लेन कीपिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TMPS) मौजूद हैं.
1/5सेल्टॉस में मौजूद इन सेफ्टी फीचर्स की वजह से वयस्कों के लिहाज से वयस्कों के लिए 85 प्रतिशत, बच्चों के लिए 83 प्रतिशत, कमजोर सड़क की स्थिति में सुरक्षा के मामले में 61 प्रतिशत और इसके सेफ्टी असिस्ट फीचर्स के लिए 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी की वजह से फाइव रेटिंग मिली है.
2/5भारत में ऑस्ट्रेलिया जैसे सख्त सुरक्षा नियम नहीं हैं. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि सेल्टॉस को भारत में भी फाइव स्टार रेटिंग मिल जाएगी. भारत में सेलटॉस के टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग, 360 कैमरा, फ्रंट और रीयर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मौजूद हैं.
3/5इस साल जब से सेल्टॉस भारत में लॉन्च हुई है, बिक्री में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है. नवंबर में कंपनी ने किया सेल्टॉस की 14005 यूनिट की बिक्री की है. खबर है कि कंपनी ने अब तक 86840 यूनिट की बुकिंग हासिल कर ली है. सेल्टॉस ने वर्ष 2019 में भारतीय एसयूवी मार्केट में हलचल मचा दी है.
4/5भारत में सेल्टॉस दो ट्रिम- टेक लाइन और जीटी लाइन में उपलब्ध है. ऑस्ट्रेलिया में यह छह वेरिएंट में आती है. इस समय भारत में यह कार तीन इंजन ऑप्शन है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन है.
5/5किया मोटर का दावा है कि सेल्टॉस के पेट्रोल वर्जन का माइलेज 16 किलोमीटर है जबकी डीजल इंजन वाले वेरिएंट का माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर है. सेल्टॉस को अक्टूबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया है. भारत में टाटा नेक्सॉन को फाइव स्टार रेटिंग मिली हुई है. यह कार पहली भारत कंपनी की कार है.