होंडा मोटरसाइकिल कंपनी (Honda 2 wheelers india) ने अपना नया स्कूटर Honda Dio लॉन्च किया है. इसकी सबसे खास बात ये है कि यह BS-VI मानकों पर तैयार स्कूटर है. साथ ही ये स्कूटर नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आ रहा है. कंपनी भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए इस स्कूटर में 6 साल की वारंटी दे रही है.
1/7कंपनी का कहना है कि बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 इंजन ज्यादा स्मूद और अधिक माइलेज वाला है. होंडा ने इस स्कूटर में साइलेंट-स्टार्ट सिस्टम भी दे दिया है. इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 5.3 लीटर है. स्कूटर का वजन 107 किलोग्राम है.
2/7मैकेनिकली नए Honda Dio में अब BS6 110 CC इंजन के साथ प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन और Honda Eco Technology (HET) दी गई है है जो कि होंडा की Enhanced Smart Power (eSP) द्वारा संचालित है. डिओ का इंजन 8,000rpm पर 7.79hp का पावर और 5,250rpm पर 8.79Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
3/7होंडा Dio की बॉडी काफी स्ट्ऱॉन्ग बनाई गई है. इसकी लंबाई 1808 एमएम, चौड़ाई 723 एमएम और ऊंचाई 1150 एमएम दी गई है. इस स्कूटर में तमाम नए फीचर्स दिए गए हैं.
4/7कंपनी ने Honda Dio स्कूटर की स्टाइलिंग भी अपडेट की है. नई एलईडी हेडलाइट, मॉडर्न टेललैम्प डिजाइन, स्प्लिट ग्रैब रेल्स, शार्प लोगो और नए बॉडी ग्राफिक्स स्कूटर को फ्रेश लुक देते हैं. नए मॉडल में 12-इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है, जबकि बीएस4 मॉडल में 10 इंच का व्हील मिलता था.
5/7नए Honda Dio को कंपनी ने दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और डीलक्स में उतारा है और ये 7 नए कलर्स में उपलब्ध होगा. डिलक्स वेरिएंट में रेड मैटेलिक, ग्रे मैटलिक और यैलो मैटलिक कलर्स हैं. स्टैंडर्स वेरिएंट में मैट एक्सिस ग्रे मैटलिक, कैंडी गेज्जी ब्ल्यू, स्पोर्टस रेड और वाइब्रेंट ऑरेंज कलर्स में स्कूटर बहुत ही आकर्षक नजर आता है.
6/7होंडा कंपनी Honda Dio स्कूटर पर अब 6 साल की वारंटी दे रही है, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी है और 3 साल की अतिरिक्त ऑप्शनल वारंटी शामिल है.
7/7कंपनी ने बाजार में अपने कम्पीटिटर्स को और भारतीयों की जेब का ख्याल रखते हुए Honda Dio (Drum) की कीमत 59,990 रुपये (एक्स शोरूम- दिल्ली) रखी है. DIO DLX की कीमत 63340 रुपये (एक्स शोरूम- दिल्ली) तय की गई है.