दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में यूं तो कई कंपनियों ने एक स बढ़कर गाड़ियां लेकर आई हैं, लेकिन रेनॉ एक कार बेहद खास है. इसमें सबसे खास बात है कि यह बिना किसी ड्राइवर के चलती है. इस शानदार कार को देखने के लिए ऑटो एक्सपो 2020 में लोगों की भारी भीड़ है. यह Renault की इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार है. इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Renault Symbioz है. हालांकि फिलहाल यह एक कॉन्सेप्ट कार है, लेकिन अगर यह भविष्य में लॉन्च होती है तो इसमें काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे.
1/5Renault Symbioz कार की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें काफी स्पेस है. जब आप इस कार के अंदर बैठते हैं तो आपको काफी लग्जरीयस और बेहद आरामदायक होने का अनुभव मिलता है. कह सकते हैं कि यह घर जैसी फिलिंग देती है.
2/5रेनॉ की Renault Symbioz कार में राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतरीन होती है. खबरों के मुताबिक, इस कार में तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. इनमें क्लासिक, ड्राइनेमिक और AD मोड शामिल हैं.
3/5यह कॉन्सेप्ट कार रीयर व्हील ड्राइविंग कॉन्फिगरेशन के साथ लैस है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि इसके रीयर एक्सल में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए गए हैं. Renault Symbioz के फ्लोर पर बैटरी प्लेस की गई है.
4/5कार में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया गया है जो इसके डैशबोर्ड के जरिए कार की ड्राइविंग के बारे में सारी जानकारी देगा. इसमें कार मल्टी सेंस 3.0 का इस्तेमाल किया गया है.
5/5रेनॉ इंडिया अगले दो साल के अंदर भारत में और भी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में है. इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इससे प्रदूषण की कोई संभावना नहीं है और ये इको फ्रेंडली भी है. (फोटो साभार - रेनॉ इंडिया ट्विटर हैंडल)