Car Discount in FY25: कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास एक बढ़िया मौका है. कई कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां इन्वेंट्री को कम करने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. ऑटो कंपनियों ने FY25 की शुरुआत में डिस्काउंट देकर ग्राहकों को अपनी और खींचने का प्रयत्न किया है. कंपनियां अलग-अलग मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. डिस्काउंट देने के पीछे कई कारण हैं. अपने मॉडल्स पर कंपनियां एक्स-शोरूम कीमत पर 2.5 से 3 फीसदी तक का औसतन डिस्काउंट दे रही हैं.
1/6कंपनी ने अपनी पॉपुलर हाइब्रिड एसयूवी पर 58000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.80 लाख रुपए है.
2/6कंपनी ने बीते साल ही इस कार को लॉन्च किया था और लॉन्च के 1 साल बाद ही कार पर कंपनी 68000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
3/6फ्रॉन्स के साथ ही कंपनी ने 5-डोर जिम्नी को लॉन्च किया था. कार की एक्स-शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपए है और कंपनी ने इस कार पर 57000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर दिया है.
4/6कंपनी ने बीते साल इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था. इस कार पर कंपनी ने 50000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपए है.
5/6ह्युंदै अपनी इन पॉपुलर कार पर 35000-48000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन कार को ऑप्शन में रख सकते हैं.
6/6इन्वेंट्री खत्म करने के लिए कंपनियां छूट दे रही हैं. FY25 की शुरुआत में डीलर इन्वेंट्री 3.1 लाख के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और एक्स-शोरूम प्राइस पर 2.5% से 3% तक औसत डिस्काउंट मिल रहा है.