Best off road SUV: अगर आप एडवेंचर में रुचि रखते हैं तो आपको ऑफ रोड गाड़ियां (off road SUV) भी जरूर पसंद आएंगी. अगर आप भी ऐसी गाड़ी खरीदने की चाहत रखते हैं और आपका मिडियम बजट से प्रीमियम बजट है तो मार्केट में कुछ चुनिंदा गाड़ियां हैं, जो आपकी पसंद बन सकती हैं. इन गाड़ियों की इंजन बेहद दमदार और डिजाइन भी खास होती है. आइए हम यहां इन्हीं गाड़ियों से रू-ब-रू होते हैं.
1/5महिंद्रा की लेटेस्ट एडिशन वाली थार (Mahindra Thar) गाड़ी ऑफ रोड के मकसद से जबरदस्त ऑप्शन है. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी एक्सशोरूम शुरुआती कीमत 13,53,369 रुपये है. यह पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है. इसे आप छह कलर में खरीद सकते हैं. इसमें mHawk130 डीजल इंजन और m stallion150 TGDI पेट्रोल इंजन लगा है.
2/5फोर्स मोटर्स की भी ऑफ रोड एसयूवी गुरखा (Force Gurkha) भी काफी दमदार ऑप्शन है. इस ऑफ रोड गाड़ी की एक्सशोरूम कीमत 14,49,00 रुपये है. फोर्स गुरखा में FM 2.6 CR इंजन लगा है. इसकी भी डिजाइन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने वाली है. इस गाड़ी में फीचर्स भी अच्छे मिलेंगे.
3/5अगर आप प्रीमियम सेगमेंट में जाना चाहते हैं तो उसमें जीप रेंगलर (Jeep Wrangler) शानदार ऑप्शन है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 56.35 लाख रुपये है. चार कलर में इसे खरीद सकते हैं. इसमें 8-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ 2.0 GME T4 DI TC पेट्रोल इंजन है. इसमें 4-व्हील डिस्क ब्रेक है.
4/5ऑफ रोड गाड़ियों (off road SUV) में टोयोटा की फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भी बेहद हिट है. इसकी शुरुआती कीमत 31.79 लाख रुपये है. यह गाड़ी आप पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है. इसका 2755cc इंजन 204ps का पावर देता है और 500nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें फीचर्स भी शानदार मिलेंगे.
5/5टाटा मोटर्स की ऑफ रोड (off road SUV) गाड़ी हैरियर (Tata Harrier) भी मिडियम बजट में एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.64 लाख रुपये है. इसमें kryotech 2.0 L Turbocharged इंजन लगा है, जो 170ps का पावर देता है और 350nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.