देश की गली-गली में घूम मचाने वाला 'हमारा बजाज' एक लंबे इंतजार के बाद अब फिर से सड़कों पर दौड़ता नजर आएगा. बजाज ऑटो (Bajaj Auto) अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) चेतक ( Chetak) जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है. खास बात ये है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 95 किलोमीटर की दूरी तय करेगा.
1/6Bajaj चेतक का स्टाइलिश लुक टू-व्हीलर मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी से इसकी लॉन्चिंग के बारे में खुलासा कर दिया है. बजाज चेतक (Electric Scooter) 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन लॉन्च किया जाएगा. इसकी बिक्री की शुरुआत पुणे से की जाएगी.
2/6Bajaj Chetak स्कूटर मोबाइल ऐप से भी कनेक्टेड होगा. स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय वील्ज, शानदार स्विचगियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.
3/6बजाज के नए Chetak Electric Scooter का लुक काफी स्टाइलिश है. इस स्कूटर में कई सारे एडवांस फीचर्स हैं. स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है. स्पीडोमीटर में स्पीड, टाइम, बैटरी समेत कई जानकारियां देखने को मिलेंगी.
4/6Chetak में हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगाया हुआ है. इसकी बैटरी को 3-5 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है. बजाज का दावा है कि एक बार की चार्जिंग में इसे 95 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है. नए चेतक में रनिंग के दो मोड दिए गए हैं. इको मोड में यह 95 किलोमीटर चलेगा और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर का एवरेज देगा.
5/6बजाज अपने नए चेतक इल्केट्रिक स्कूटर को ब्ल्यू, सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च कर रहा है. स्कूटर प्योर रेट्रो थीम, और एलईडी टर्न इंडिकेटर से सुसज्जित होगा. साथ ही बाइक अलॉय व्हिल वाली होगी. पहली बार इसमे रिवर्स ड्राइविंग फीचर भी शामिल किया गया है.
6/6हालांकि बजाज ने अभीतक Chetak Electric Scooter की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन मार्केट जानकारों का कहना है कि इस स्कूटर की कीमत 1.4 लाख रुपये के आसपास की हो सकती है. बजाज चेतक को भारत में KTM के शोरूम में बेचा जाएगा.