हस्कवरना (Husqvarna) स्वीडन का एक पुराना और पॉपुलर बाइक ब्रांड है. इस स्पोर्टी बाइक धूम पूरी दुनिया में है. मजेदार बात ये है कि Husqvarna अब भारत में एंट्री कर रही है.
1/7भारत का पॉपुलर टू-व्हीलर ब्रांड बजाज ऑटो Husqvarna को यहां लॉन्च कर रहा है. Husqvarna के दो मॉडल स्वार्टपिलेन 250 और विटपिलेन 250 यहां लॉन्च किए जा रहे हैं.
2/7बजाज ऑटो ने Husqvarna बाइक के इन मॉडलों की कीमतों का ऐलान किया है. बजाज का कहना है कि ये बाइक 1.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की रेंज में होंगी. इन बाइकों की बिक्री अगले महीने से शुरू की जाएगी.
3/7Husqvarna की दोनों बाइक को 250सीसी वाली होंगी. नई हस्कवरना स्वार्टपिलेन और विटपिलेन 250 बाइक को केटीएम 250 ड्यूक की तरह सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आएगी, जो 7500rpm पर 29.5bhp की अधिकतम पावर और 24 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी.
4/7Husqvarna बाइक में ड्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम मिलेगा, जो 43mm अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आएगी. बाइक के फ्रंट व्हील में 320mm डिस्क और रियर व्हील में 230mm सिंगल पिस्टन कैलिपर दिया गया है.
6/7हस्कवरना मोटरसाइकिलों को केटीएम के शोरूम से बेचा जाएगा. शुरुआत में ये दोनों गाड़ियां 45 शहरों के 100 शोरूमों में उपलब्ध होंगी. अगले पांच महीनों में इन्हें 275 शहरों में केटीएम के करीब 400 शोरूमों से बेचा जाएगा.
7/7Husqvarna की स्थापना स्वीडन में सन 1689 में की गई थी. कंपनी ने 1903 में साइकिल बनाने का काम शुरू किया. साइकिल के बाद Husqvarna ने मोटरसाइकिल बनाना शुरू किया. कंपनी ने पहली मोटरसाइकिल Husky नाम से 1918 में बनाई थी.