ALTO समेत इन पॉपुलर कारों पर मिल रहा 2 लाख रुपए तक डिस्‍काउंट, जानिए क्‍या है ऑफर

मार्च खत्‍म होने वाला है. नया फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. ऐसे में विभिन्‍न मॉडलों के कार डीलरों ने बंपर डिस्‍काउंट निकाला है. अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह अच्‍छा समय रहेगा.
ALTO समेत इन पॉपुलर कारों पर मिल रहा 2 लाख रुपए तक डिस्‍काउंट, जानिए क्‍या है ऑफर

अगर आप मारुति की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप 1 लाख रुपए तक बचा सकते हैं. (फोटो : Pixabay)

मार्च खत्‍म होने वाला है. नया फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. ऐसे में विभिन्‍न मॉडलों के कार डीलरों ने बंपर डिस्‍काउंट निकाला है. अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह अच्‍छा समय रहेगा. मारुति (Maruti) ने Ignis, Alto, Swift, और 2018 Ciaz पर कई डिस्‍काउंट लॉन्‍च किए हैं. Hyundai Grand i10 और Xcent पर ऑफर चला रही है. इसी तरह Tata Motors, Honda, Mahindra, Toyota भी ऑफर लाई हैं. आइए जानते हैं क्‍या है ऑफर:

मारुति सुजुकी
अगर आप मारुति की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप 1 लाख रुपए तक बचा सकते हैं. कंपनी ने 2018 मेक की कारें खत्‍म करने के लिए उन पर भारी छूट निकाली है. मसलन Ignis पर 1.10 लाख रुपए तक की छूट है. वहीं डिजायर पर डेढ़ तो सियाज पर फ्लैट 1 लाख रुपए का डिस्‍काउंट है.

Hyundai
Hyundai की कारों पर आप 90 हजार रुपए तक बचा सकते हैं. एक्‍सेंट पर 40 हजार का डिस्‍काउंट है. वहीं 45 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस भी है. अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो 5 हजार रुपए का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट मिलेगा. वेरना पर कॉरपोरेट डिस्‍काउंट अलग से है.

Add Zee Business as a Preferred Source

होंडा
होंडा की कारों पर फिलहाल कोई डिस्‍काउंट नहीं है. लेकिन एक्‍सचेंज बोनस 50 हजार रुपए तक है. यह डिस्‍काउंट Honda BR-V पर है. होंडा Amaze पर 25 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस है. कंपनी कुछ वाहनों पर इंश्‍योरेंस मुफ्त दे रही है.

महिंद्रा
महिंद्र KUV100 पर 70 हजार रुपए का फ्लैट डिस्‍काउंट है. एक्‍सचेंज बोनस 30 हजार रुपए मिलेगा. कॉरपोरेट डिस्‍काउंट 4 हजार रुपए का है. फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस की खबर के मुताबिक कंपनी मराजो पर 20 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस दे रही है.

टोयोटा
टोयोटा यारिस पर सबसे ज्‍यादा 2 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है. डीलर 1.45 लाख रुपए का फ्लैट कैश डिस्‍काउंट के साथ 20 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस दे रही है. अगर आप कॉरपोरेट कर्मचारी हैं तो 30 हजार रुपए का और डिस्‍काउंट मिलेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6