&format=webp&quality=medium)
कस्टमर्स को इस कार में कई नए फीचर्स, अधिक स्पेस, टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन का अनुभव होगा. (जी बिजनेस)
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्युंडई मोटर ने मंगलवार को अपनी पॉपुलर कार ग्रैंडआई10 का नया अवतार GRAND i10 NIOS को भारत में पेश कर दिया है. कंपनी ने पेट्रोल इंजन वेरिएंट में इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4,99,990 रुपये में पेश किया है, जबकि डीजल इंजन वेरिएंट में इसकी शुरुआती कीमत 6,70,090 रुपये है. यह आई10 सीरीज में थर्ड जेनरेशन कार है. कस्टमर्स को इस कार में कई नए फीचर्स, अधिक स्पेस, टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन का अनुभव होगा. कंपनी ने इसे आठ रंगों में पेश किया है.
अलग-अलग वेरिएंट में इतनी है कीमत

GRAND i10 NIOS का इंजन
पेट्रोल इंजन - 1197सीसी
मैक्सिमम पावर - 83ps@6000rpm
डीजल इंजन - 1186सीसी
मैक्सिमम पावर - 75ps@4000rpm

कार में हैं ये खास फीचर

इतना है माइलेज
पेट्रोल इंजन वाली कार का माइलेज - 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर
डीजल इंजन वाली कार का माइलेज - 26.2 किलोमीटर प्रति लीटर
अपडेट जारी है.....