HPCL, होंडा मोटर ने बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के लिए हाथ मिलाया, 2 मिनट में बदल सकेंगे डिस्चार्ज बैटरी

EVs Battery Swapping: HPCL के बेंगलुरु स्थित एक पेट्रोल पंप पर बैटरी बदलने वाले स्टेशन की शुरुआत हुई है. फिलहाल इस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की ही बैटरियां बदली जाएंगी.
HPCL, होंडा मोटर ने बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के लिए हाथ मिलाया, 2 मिनट में बदल सकेंगे डिस्चार्ज बैटरी

कंपनी ने अगले एक साल में बेंगलुरु में इस तरह के 70 ई-स्वैप स्टेशन और शुरू करने की घोषणा की. (Reuters)

EVs Battery Swapping: सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने अपने पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैप स्टेशन (Battery swapping station) स्थापित करने के लिए ऑटो मेकर होंडा मोटर (Honda Motor) के साथ हाथ मिलाया है. होंडा मोटर की सब्सिडियरी यूनिट होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Honda Power Pack Energy India) और एचपीसीएल के बीच हुए इस करार के तहत बेंगलुरु में पहले ‘ई-स्वैप’ (e-Swap) स्टेशन की शुरुआत भी हो गई है.

HPCL के बेंगलुरु स्थित एक पेट्रोल पंप पर बैटरी बदलने वाले इस केंद्र की गत शनिवार को शुरुआत हुई. फिलहाल इस केंद्र पर इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की ही बैटरियां बदली जाएंगी. हालांकि, कंपनी ने अगले एक साल में बेंगलुरु में इस तरह के 70 ई-स्वैप स्टेशन और शुरू करने की घोषणा की है. एचपीसीएल ने कहा कि उसके बाद देश के अन्य शहरों में इस सेवा का विस्तार किया जाएगा.

2 मिनट में बदल सकेंगे डिस्चार्ज बैटरी

Add Zee Business as a Preferred Source

HPCL ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा, उपभोक्ता इस केंद्र पर सिर्फ 2 मिनट में ही डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ बदल सकते हैं. इसके अलावा ‘सेवा के रूप में बैटरी’ (BaaS) मॉडल उपभोक्ताओं को बैटरियां उधार में देने की भी मंजूरी देता है. बैटरी को उधार देने से एक इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद लागत भी कम हो जाती है.

होंडा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खासतौर पर डिजाइन बैटरियों के निर्माण के लिए जानी जाती है. वहीं HPCL अपने व्यापक नेटवर्क के दम पर पूरे देश में अपनी मौजूदगी रखती है. इन दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए एचपीसीएल और होंडा मोटर ने हाथ मिलाने का फैसला किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6