कम बजट में 7 सीटर एसयूवी के ये हैं शानदार ऑप्शन, फैमिली कार का पूरा करती हैं सपना

7 seater cars under 10 lakh: मार्केट में 7 सीट क्षमता (7 Seater Cars in India) वाली कुछ ऐसी कारें हैं जो आपकी उम्मीदों पर कम बजट में भी खरी उतरेंगी.
कम बजट में 7 सीटर एसयूवी के ये हैं शानदार ऑप्शन, फैमिली कार का पूरा करती हैं सपना

डटसन ब्रांड में आप एक कार गो डटसन गो प्लस पर भी विचार कर सकते हैं.

7 seater cars under 10 lakh : अगर आप एक फैमिली कार (best family cars) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं है तो कोई बात नहीं. आप ऐसी कार बिल्कुल खरीद सकते हैं. मार्केट में 7 सीट क्षमता (7 Seater Cars in India) वाली कुछ ऐसी कारें हैं जो आपकी उम्मीदों पर कम बजट में भी खरी उतरेंगी. यानी आप कम बजट में एक फैमिली कार का सपना पूरा कर सकते हैं. हम यहां ऐसी ही कुछ कारों की चर्चा करते हैं.

मारुति एर्टिगा
मारुति सुजुकी की एक कार है मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga). यह एक 7 सीटर कार है जो एक फैमिली कार के तौर पर आपकी उम्मीदों को कम बजट में पूरा कर सकती है. इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम शुरुआती कीमत 7,96,500 रुपये है. इसे आप पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में खरीद सकते हैं.

ertiga
Add Zee Business as a Preferred Source


यह कार पेट्रोल पर 17.99 से 19.01 किलोमीटर प्रति लीटर का, जबकि सीएनजी पर 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. इस कार में 1462 cc, K15B SMART HYBRID BS6 इंजन लगा है. इसमें फ्यूल टैंक की क्षमता 45 लीटर है.

रेनॉ ट्राइबर
रेनॉ की एक कार रेनॉ ट्राइबर (Renault Triber) भी कम बजट में आपके फैमिली कार बनने की क्षमता रखती है. कार (Renault Triber) की दिल्ली एक्सशोरूम शुरुआती कीमत 5,54,000 रुपये है. इसमें भी 7 सीट की क्षमता है. यानी सात लोग आराम से सफर कर सकते है.

triber


इस कार में 1.0-litre 3-cylinder petrol energy engine (dual VVT energy engine) लगा है. इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग लगा है. सेफ्टी के मामले में ग्लोबल एनसीएपी ने इस कार को एडल्ट के लिए 4 स्टार रेटिंग और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें


डटसन गो प्लस (DATSUN GO+)
डटसन ब्रांड में आप एक कार गो डटसन गो प्लस पर भी विचार कर सकते हैं. यह भी एक 7 सीटर कार है. इसकी शुरुआत एक्सशो रूम कीमत 4,25,926 रुपये है. कार में 1.2 L 3-cylinder इंजन लगा है.

datsun


नई Datsun GO+ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), फर्स्ट-इन-सेगमेंट व्हीकल डायनामिक कंट्रोल (VDC), डुअल-एयरबैग, ब्रेक असिस्ट (BA) और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) से लैस है. सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग लगे हैं.