
शुभम् शुक्ला, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर (Assistant Editor) के पद पर हैं. जर्नलिज्म में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. शुभम् कंटेंट, टेक्नोलॉजी और लोगों की पसंद को मिलाकर एक ऐसा डिजिटल अनुभव तैयार करते हैं, जिससे पाठकों की जिंदगी पर सकारात्मक असर पड़े. ज़ी बिज़नेस में, वह 20 लोगों की शानदार टीम को लीड कर रहे हैं, जो हर दिन लाखों लोगों तक "आपका फायदा" वाली खबरें आसान भाषा में पहुंचाती है. कुल अनुभव शुभम् को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा हो चुके हैं. उन्होंने अखबार, TV से लेकर डिजिटल न्यूजरूम तक, मीडिया के हर बदलते दौर को बहुत करीब से देखा है. ज़ी बिज़नेस से पहले शुभम् टीवी 9 नेटवर्क्स, नेटवर्क-18, CNBC-आवाज़ में असोसिएट प्रोड्यूसर, मनी भास्कर, दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं. उनकी शुरुआत नई दुनिया दिल्ली एडिशन के साथ हुई थी. इसके अलावा अमर उजाला, दैनिक हिंट जैसे न्यूजपेपर में भी वो काम कर चुके हैं. विशेषज्ञता शुभम् मुश्किल से मुश्किल आर्थिक खबरों को आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में माहिर हैं. बतौर असिस्टेंट एडिटर, ज़ी बिज़नेस में उनकी भूमिका टीम के लिए कंटेंट की रणनीति तैयार करना है. शुभम् सिर्फ एक मैनेजर नहीं, बल्कि खुद भी एक एक्टिव जर्नलिस्ट हैं. वह मुश्किल विषयों पर आर्टिकल लिखते हैं. नए-नए आइडिया पर काम करते हैं. उनकी पकड़ इन विषयों पर है: सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) की सैलरी: 7वां और 8वां वेतन आयोग की सरल सैलरी कैलकुलेशन, अपडेट्स और प्लानिंग पर एक्सक्लूसिव कंटेंट बनाने में माहिर. EPFO, Pension, इनकम टैक्स: प्रोविडेंट फंड से जुड़ी खबरें, ईपीएफओ के नए अपडेट्स, पेंशन कैलकुलेशन और इनकम टैक्स में हुए बदलाव, न्यू टैक्स रिजीम, ITR फाइलिंग से जुड़े अपडेट्स उनके पास सबसे पहले होते हैं. मॉनसून: देश में मॉनसून के आने से लेकर, मॉनसून के जाने तक के अपडेट्स, IMD की तरफ से जारी अलर्ट्स, वेदर रिपोर्ट्स को डीटेल में लोगों तक पहुंचाने उन्हें पसंद हैं. नए श्रम कानून (Labour Codes): कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए श्रम कानून पर उनकी पकड़ मजबूत है. सैलरी, छुट्टियों, वेजेज, अलाउंस, कैलकुलेशन पर नजर रखते हैं और स्टोरीज करते हैं. शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था: बाजार के उतार-चढ़ाव, शेयरों का एनालिसिस, बाजार की चाल का विश्लेषण, बिग बुल्स के शेयरों पर नजर और इकोनॉमिक पॉलिसी से जुड़े अपडेट्स पर उनकी पैनी नजर रहती है. आम बजट: पिछले एक दशक से लगातार उन्होंने देश के आम बजट की कवरेज प्रमुख रूप से की है. आसान भाषा में बजट को डिकोड करके लोगों तक पहुंचाया है. विश्वसनीयता ज़ी बिज़नेस जैसे देश के नंबर-1 बिजनेस न्यूज चैनल के डिजिटल विंग में बतौर असिस्टेंट एडिटर पर काम करना उनकी विश्वसनीयता को दिखाता है. बिजनेस जर्नलिज्म में उनका डेढ़ दशक का अनुभव बताता है कि वो कितनी विश्वनीय न्यूज कवर करते हैं. आरबीआई, वित्त मंत्रालय से खबरें निकालना उन्हें बखूबी आता है. ज़ी बिज़नेस पर छपा उनका हर आर्टिकल पूरी तरह से जांचा-परखा और भरोसेमंद होता है, जो संस्थान के कड़े नियमों का पालन करता है. यही नहीं, शुभम् टेक्नोलॉजी के भी अच्छे जानकार हैं. AI टूल्स, SEO, SMO में भी वो मंझे हुए हैं. वीडियो प्रोडक्शन (स्क्रिप्टिंग से एडिटिंग तक) पर उनकी अच्छी पकड़ है. पढ़ाई-लिखाई/ निजी जीवन शुभम् ने पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा इन जर्नलिज्म, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की. यहां से बैचलर डिग्री और डिप्लोमा दोनों हासिल हैं. इसके अलावा उनके पास AI सर्टिफिकेशन, नेटवर्क एंड कम्प्यूटर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेशन भी है. काम के अलावा, शुभम् को नई-नई चीजें सीखना बहुत पसंद है. खाली समय में वह वीडियो गेम्स खेलते हैं, फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं. शुभम् शुक्ला से ऑनलाइन कनेक्ट करें. X - Shubham Shukla Instagram - iam_shubham_shukla LinkedIn - Shubham Shukla 
संजीत कुमार संजीत कुमार, ज़ी बिजनेस डिजिटल के साथ बतौर न्यूज़ एडिटर (News Editor) काम कर रहे हैं. इनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं और पिछले 12 वर्षों से बिजनेस जर्नलिज्म में सक्रिय हैं. वे मुख्य रूप से खेती-किसानी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स, रियल्टी और आम लोगों की जिंदगी से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी खबरों में आम जनमानस पर असर डालने वाले विषयों को सरल और प्रभावी भाषा में पेश करने की खास शैली देखने को मिलती है. Experience संजीत कुमार ने अपने पत्रकारिता करियर में टीवी प्रोडक्शन से लेकर डिजिटल न्यूजरूम तक कई अहम भूमिकाओं में काम किया है. वे एक एक्टिव और आइडिया-ड्रिवन पत्रकार हैं, जो नए विषयों और इनोवेटिव कंटेंट फॉर्मेट्स पर लगातार काम करते हैं उन्होंने मुंबई स्थित एक प्रोडक्शन हाउस में DD News के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम Paisa Vasool के लिए बतौर एडिटोरियल कंसल्टेंट काम किया, जहां स्क्रिप्टिंग, कैमरा हैंडलिंग और शूटिंग जैसे क्षेत्रों में भी अनुभव हासिल किया. इससे पहले वे न्यूज 18, टीवी9 भारतवर्ष, मनी भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं. Expertise संजीत कुमार को एग्रीकल्चर, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि और गहरी समझ है. किसानों से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाएं और कृषि क्षेत्र में होने वाले बदलावों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. उनकी रिपोर्टिंग में ग्राउंड कनेक्ट और जनहित का स्पष्ट दृष्टिकोण देखने को मिलता है. रिसर्च रिपोर्ट्स के आधार पर स्टॉक-स्पेसिफिक खबरें, मार्केट अपडेट्स और म्यूचुअल फंड्स के NFO लॉन्च पर उनकी खास नजर रहती है. निवेशकों के लिए जटिल विषयों को सरल अंदाज में समझाने की उनकी शैली उन्हें अलग बनाती है. पिछले एक दशक से वे लगातार केंद्रीय बजट की प्रमुख कवरेज करते आ रहे हैं और बजट के आम लोगों, किसानों और निवेशकों पर असर को विस्तार से समझाते हैं. Authoritativeness जी बिजनेस में छपी हर खबर की विश्वसनीयता की जिम्मेदारी ही इन्हें भरोसेमंद बनाती है. संजीत कुमार ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री हासिक की है. काम के अलावा उन्हें गार्डनिंग का शौक है. खाली समय में वे फिल्में देखना और परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. संजीत कुमार से ऑनलाइन कनेक्ट करें. X - sanjeetsrma1 Facebook- Sanjeet.Kumar LinkedIn - sanjeetsharma 
असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिजनेस हिंदी डिजिटल अनुज मौर्या ज़ी बिजनेस हिंदी डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में काम करते हैं. बिजनेस पत्रकारिता में उन्हें 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह खास तौर पर स्टार्टअप्स, इनकम टैक्स और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरों पर फोकस करते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक खबरों को भी सबसे आसान और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाया जाए. अनुभव और काम की दिशा 13+ साल का अनुभव बिजनेस न्यूज, डिजिटल रिपोर्टिंग और एनालिसिस में. स्टार्टअप बीट की गहरी समझ: स्टार्टअप फंडिंग फाउंडर्स की सक्सेस स्टोरी बिजनेस मॉडल का एनालिसिस टैक्स और पर्सनल फाइनेंस पर मजबूत पकड़: ITR, PF, HRA, NPS जैसी खबरों को सरल तरीके से समझाना FD, लोन, क्रेडिट कार्ड जैसे टॉपिक्स पर उपयोगी गाइड बनाना खासियत फैक्ट-चेकिंग और सोर्स वेरिफिकेशन: हर खबर को पब्लिश करने से पहले जानकारी को कई स्तर पर जांचना. जटिल विषयों को आसान बनाना: बैंकिंग, टैक्स और स्टार्टअप जैसे भारी विषयों को बोलचाल की भाषा में पेश करना. यूजर-फोकस्ड कंटेंट: हर स्टोरी में इस बात का ध्यान कि पाठक को क्या फायदा होगा और वह इससे क्या सीख सकता है. पहचान और भरोसा देश के प्रमुख बिजनेस प्लेटफॉर्म ज़ी बिजनेस का हिस्सा. उनकी स्टोरीज़ डेटा-बेस्ड, भरोसेमंद और आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिखी जाती हैं. निजी जीवन काम के बाहर अनुज को नई चीजें सीखना, फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है. वह अपने परिवार के साथ समय बिताना बेहद पसंद करते हैं और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं. अनुज मौर्या का लक्ष्य है- बिजनेस और मनी से जुड़ी हर जटिल खबर को आम पाठकों के लिए आसान बनाना और उन तक सही जानकारी पहुंचाना. अनुज से ऑनलाइन कनेक्ट करें Linkedin- anujmaurya87 
असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल तूलिका कुशवाहा ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) के पद पर हैं. जर्नलिज्म में उन्हें 9 सालों से ज्यादा का अनुभव है. तूलिका हर दिन लाखों लोगों तक शेयर बाजार से जुड़ी, इक्विटी, कंपनी, IPO की हर छोटी-बड़ी खबर को आसान भाषा में पहुंचाती हैं. Nature of Work तूलिका ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल न्यूजरूम से की है, जहां उन्होंने बिजनेस, क्रिप्टो मार्केट के साथ-साथ पॉलिटिकल, फीचर न्यूज जैसी बीट्स पर काम किया है. ज़ी बिज़नेस डिजिटल में उनकी भूमिका हर रोज मार्केट को ट्रैक करना, ट्रेंडिंग खबरों और स्टॉक्स पर आर्टिकल तैयार करना और सीधे-साफ शब्दों में बाजार की हलचल को हर आम निवेशक तक पहुंचाने की है. इसके साथ ही अलग-अलग विषयों पर एक्सप्लेनर और In-depth आर्टिकल्स लिखना भी उनकी खासियत है. Expertise स्टॉक मार्केट: हर रोज शेयर बाजार की ट्रैकिंग और बाजार की खबरों पर एक्सक्लूसिव कंटेंट बनाने की एक्सपर्टीज़. स्टॉक्स एनालिसिस: निवेशकों की दिलचस्पी और ट्रेंड को ट्रैक करने के साथ शेयरों का एनालिसिस, एक्सपर्ट्स की कॉल लेकर एक बढ़िया सा आर्टिकल तैयार करने की खूबी. कॉरपोरेट अनाउंसमेंट: बस स्टॉक्स ही नहीं, कंपनियों से आने वाले अपडेट्स पर भी नजर ताकि, डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्पिल्ट जैसी काम की खबरें निवेशकों/पाठकों तक जल्दी पहुंच सकें. तिमाही नतीजे: हर तिमाही पर लिस्टेड कंपनियों के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का लेखा-जोखा आसान भाषा में निवेशकों तक रखने की कला. Budget Impact on Markets: तूलिका पिछले कई सालों से बजट के दौरान शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और ट्रेंड को ट्रैक कर रही हैं. VIDEO Production तूलिका की वीडियो प्रोडक्शन (स्क्रिप्टिंग से एंकरिंग तक) पर अच्छी पकड़ है. ज़ी बिज़नेस जैसे देश के नंबर-1 बिजनेस न्यूज चैनल के डिजिटल विंग के लिए तूलिका 'कर बचत', 'Market Wrap' और 'Word of the Week' जैसे शोज़ बना चुकी हैं. Past Experience तूलिका ने इससे पहले NDTV में बतौर चीफ सब-एडिटर काम किया है, जहां वो मॉर्निंग शिफ्ट हेड की भूमिका भी निभा चुकी हैं. वहां वो जनरल डेस्क के साथ-साथ बिजनेस वर्टिकल और क्रिप्टो सेगमेंट भी हैंडल करती थीं. NDTV के पहले तूलिका Moneycontrol और FirstPost के साथ भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने बिजनेस, ग्लोबल न्यूज, फीचर न्यूज और एक्स्पलेनर्स पर काफी काम किया है. Education तूलिका ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बी.ए. ऑनर्स इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. जब तूलिका मार्केट ट्रैक नहीं कर रही होतीं तो आप उन्हें किताबें पढ़ते हुए, फील गुड मूवीज़/Anime, ब्रिटिश पीरियड ड्रामा या फिर Agatha Christie और Sherlock Holmes की दुनिया में खोए हुए देख सकते हैं. तूलिका को कैफे और बुक फेयर हॉपिंग भी खूब पसंद है. 
Chief Sub-Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल तनुजा यादव, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम करती हैं और बिज़नेस, मार्केट और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वो मीडिया इंडस्ट्री में साल 2018 से काम कर रही हैं. ज़ी बिज़नेस के साथ पिछले 4 साल से जुड़ी हैं और यहां कई बार केंद्रीय बजट और ऑटो एक्सपो को कवर कर चुकी हैं. ज़ी बिज़नेस में तनुजा स्टॉक मार्केट और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. मार्केट के लिए ब्रोकरेज रिपोर्ट्स, कॉरपोरेट एक्शन, बिजनेस वर्ल्ड में हो रही हलचल को आसाना भाषा में यूजर तक पहुंचाती हैं. इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा पॉलिसी अपडेट, नए लॉन्च जैसी खबरों को पाठकों के लिए लिखती हैं. Experience तनुजा को मीडिया इंडस्ट्री में काम करते हुए 7 साल से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने डिजिटल के साथ-साथ ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म के लिए भी काम किया है. एक समय था, जब वो CNBC-Awaaz टीवी चैनल में प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती थीं. इस दौरान तनुजा ने कई बार केंद्रीय बजट, चंद्रयान की लैंडिंग, कोविड-19 महामारी, ऑटो एक्सपो, यूक्रेन-रूस वॉर अडानी-हिंडनबर्ग मामले समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं. इन इवेंट्स से संबंधित खबरों को आम जनता तक आसान भाषा में पहुंचाया है. ज़ी बिजनेस से पहले वो दूसरी नामी मीडिया संस्थाएं जैसे Amar Ujala, CNBC-Awaaz और ETV Bharat में काम कर चुकी हैं. Expertise फिलहाल तनुजा इन मुद्दों के लिए कंटेंट और वीडियो बनाती हैं. स्टॉक मार्केट न्यूज: स्टॉक मार्केट से जुड़ी खबरों को यूजर तक पहुंचाना. इसमें देश और दुनिया के शेयर बाजारों में क्या हलचल है, कैसा इम्पैक्ट पड़ रहा है. किसी स्टॉक पर ब्रोकरेज या एक्सपर्ट की सलाह को कॉपी का रुप देना. इस तरह के तमाम मुद्दों को कवर करना. कॉरपोरेट एक्शन: बाजार में लिस्टेड कंपनियां लगातार अपडेट्स देती हैं. इसमें बिजनेस अपडेट, बायबैक, ऑर्डर, तिमाही नतीजे समेत कई इवेंट्स होते हैं, जिनकी खबरें आम जनता तक आसान भाषा में लेकर आना. ऑटो इवेंट्स: ऑटो से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को यूजर तक पहुंचाना. पॉलिसी अपडेट (Bharat NCAP, E85, EV Policy), नए प्रोडक्ट लॉन्च (कार, बाइक, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल), रिव्यू समेत अलग-अलग खबरों/मुद्दों को यूजर तक पहुंचाना. इवेंट्स कवरेज: ऑटो या बाजार से जुड़े इवेंट्स कवर करना. अभी तक तनुजा ने 2 ऑटो एक्सपो जैसे बड़े इवेंट्स कवर किए हैं और वीडियो के जरिए यूजर तक आने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी दी है. इतना ही नहीं, तनुजा कंपनी के मैनेजमेंट से बात करना, फ्यूचर प्लान डिस्कस कर यूजर तक पहुंचाने में भी माहिर हैं. Video Production: कंटेंट के साथ-साथ तनुजा यहां वीडियो प्रोडक्शन भी करती हैं. एक साप्ताहिक वीडियो Brokerage Report जाती है, जो स्टॉक मार्केट से जुड़ी है. इतना ही नहीं, तनुजा ऑटो इवेंट्स से जुड़े वीडियो जैसे प्रोडक्ट का वॉकथ्रू, रिव्यू और मैनेजमेंट के साथ बातचीत में हाथ आजमाती हैं. काम के अलावा क्या पसंद: अगर स्टॉक मार्केट और ऑटो की दुनिया से समय मिलता है तो तनुजा किताबें पढ़ने, फिल्म देखने और घूमने में समय देती हैं. खान मार्केट से लेकर CP और नोएडा के नए-नए कैफे जाना. फिल्मों में ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर जैसे जॉनर को एक्सप्लोर करना. तनुजा यादव के साथ ऑनलाइन कनेक्ट करना है तो यहां सोशल मीडिया हैंडल्स से कनेक्ट कर सकते हैं. X - Tanuja Yadav Instagram - the_real_Tanu LinkedIn - Tanuja Yadav 
शशांक शेखर, जी बिजनेस डिजिटल के साथ बतौर न्यूज एडिटर (News Editor) काम कर रहे हैं. इनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है और पिछले 7 सालों से ये मुख्य रूप से बिजनेस बीट पर काम कर रहे हैं. शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन और इकोनॉमी एंड फाइनेंस की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. करियर की शुरुआत पब्लिक रिलेशन और एडवरटाइजिंग में की. इसके बाद उन्होंने एक न्यूज एजेंसी और न्यूज चैनल में कई सालों तक काम किया. 2018 में डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और तब से लगातार बिजनेस एंड फाइनेंस न्यूज को कवर कर रहे हैं. शशांक ने बिजनेस के अलावा टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेगमेंट में भी काम किया है. फिलहाल वे मुख्य रूप से शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स की खबर करते हैं. Experience शशांक ने अगस्त 2022 में जी बिजनेस बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर ज्वॉइन किया था. यहां मुख्य रूप से शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स की खबर करते हैं. इससे पहले वे TV9 Bharatvarsh के साथ बतौर चीफ सब-एडिटर जुड़े थे. यहां पर्सनल फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, टैक्सेशन और म्यूचुअल फंड्स पर खबर करते थे. इससे पहले नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया. यहां मुख्य रूप से इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबर करते थे. इससे पहले Zee News डिजिटल में काम किया जहां बिजनेस जगत की सामान्य और बड़ी घटनाओं को कवर करते थे. इससे पहले शशांक एक रिजनल न्यूज चैनल में बतौर न्यूज प्रोड्यूसर और न्यूज एजेंसी में बतौर ट्रांसलेटर भी काम किया है. Expertise कई सालों से काम करते हुए शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स, इकोनॉमी और फाइनेंस की खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं. फंडामेंटल, टेक्निकल, मैक्रो इकोनॉमिक फैक्टर्स, जियो पॉलिटकल सिचुएशन, सेक्टोरल हेडविंड/टेलविंड जैसे विषयों को लेकर अच्छी समझ है. डेटा ऐनालिसिस, डेटा आधारित Storytelling, रिसर्च पर मजबूत पकड़ रखते हैं. प्रॉफिट एंड लॉस (P&L) स्टेटमेंट, बैलेंसशीट, कैशफ्लो मैनेजमेंट, रिटर्न रेशियो जैसे फंडामेंटल्स की गहरी समझ है. शशांक की ज्यादातर खबरों में डीटेल रिसर्च, डेटा, रिपोर्ट्स और स्टोरी टेलिंग का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. Authoritativeness जी बिजनेस में छपी हर खबर की विश्वसनीयता की जिम्मेदारी ही इन्हें भरोसेमंद बनाती है. शशांक मूल रूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाले हैं. शशांक ने पत्रकारिता में बैचलर डिग्री WBUT (वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) से ली है. काम के अलावा वेब सीरीज और फिल्म देखना पसंद करते हैं. शशांक शेखर से ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं X: Shashank Shekher Facebook: Shashank Shekher Jha LinkedIn: shashank shekher 
शिवम पांडे जी बिजनेस में बतौर चीफ सब एडिटर (Chief Sub Editor) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. शिवम देश के रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी मार्केट से जुड़ी हर खबर पर पैनी नजर रखते हैं और होमबायर्स से जुड़े मुद्दों को गहराई से कवर करते हैं. इसके अलावा, वह जटिल सरकारी पॉलिसी को आसान भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाते हैं. Experience शिवम को एक्टिव डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. बीते एक दशक में उन्होंने दो लोकसभा चुनाव, राम मंदिर, यूनियन बजट, सरकारी पॉलिसी, कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर क्रिकेट के कई आईसीसी इवेंट्स आदि को भी कवर किया है. जी बिजनेस में शिवम की भूमिका खासतौर से रियल एस्टेट, शेयर बाजार, सरकारी पॉलिसी आदि से जुड़ी हर खबर पूरी डीटेल के साथ आसान भाषा में अपने पाठकों के आगे पेश करने की है. साथ ही, आपको शिवम की खबरों में इतिहास, राजनीति और सिनेमा से जुड़े कई दिलचस्प ट्रिविया (Trivia) भी पढ़ने को मिलेंगे. Expertise शिवम रियल एस्टेट से जुड़े ताजा ट्रेंड्स और होम बायर्स आदि से जुड़ी खबरें आसान भाषा में अपने पाठकों को पहुंचाने में माहिर हैं. शिवम की जिन विषयों में अच्छी पकड़ है, उनमें शामिल हैं: रियल एस्टेट मार्केट के ट्रेंड्स: अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो शिवम की खबरों में आपको रियल एस्टेट मार्केट के ट्रेंड्स और मेट्रो सिटीज से लेकर टियर-I, टियर-II शहरों के प्रमुख हॉटस्पॉट्स की सटीक जानकारी मिलेगी. प्रॉपर्टी निवेशकों के लिए गाइड: प्रॉपर्टी में जो लोग इनवेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें किन इलाकों में अच्छा रिटर्न मिलेगा और क्या मौजूदा या प्रस्तावित इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स हैं, इसकी पूरी जानकारी शिवम की खबरों में क्रेडिबल रिसर्च रिपोर्ट्स के साथ मिलेगी, जिससे आप सही फैसला ले सकेंगे. होम बायर्स से जुड़े मुद्दे: घर खरीदारों के लिए सरकार द्वारा जारी पॉलिसी, जैसे सस्ती हाउसिंग स्कीम्स से जुड़ी हर जानकारी आपको शिवम की खबरों में मिलेगी. साथ ही शिवम की कोशिश रहती है कि अपनी खबरों के जरिए होम बायर्स को उनके अधिकारों के बारे में भी बताया जाए. डेवलपर्स की बिजनेस स्ट्रैटेजी और मॉडल: डेवलपर्स किस तरह से दाम घटा-बढ़ा रहे हैं, किन बिजनेस मॉडल्स का बाजार में बोलबाला है और किन जगहों पर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं, इसकी भी सटीक जानकारी शिवम की खबरों में मिलेगी. कंपनियों के तिमाही नतीजे: शिवम की खबरों में शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के तिमाही नतीजों की सटीक जानकारी मिलेगी. नतीजों के साथ-साथ कंपनी का क्या फ्यूचर प्लान है और वह किन नए बिजनेस में कदम रखने जा रही है, इसकी जानकारी भी मिलेगी. साथ ही, कंपनियों की ऑर्डरबुक की स्थिति कैसी है और क्या नए ऑर्डर मिले हैं, यह जानकारी भी निवेशकों को आसान भाषा में मिलेगी. ब्रोकरेज रिपोर्ट्स: ब्रोकरेज हाउस ने किन शेयरों को खरीदने और किन शेयरों को बेचने की राय दी है, क्या टारगेट प्राइस है और शेयर किस वैल्यूएशन में मिल रहा है, इसकी जानकारी भी आपको शिवम की रिपोर्ट्स में मिलेगी. अन्य खबरें: पॉलिटिक्स, रेलवे और अर्थव्यवस्था से जुड़ी अहम खबरों को भी शिवम कवर करते हैं. गवर्मेंट पॉलिसी, AI, इंटरनेशनल रिलेशन्स और क्रिकेट में उनकी गहरी दिलचस्पी है. शिवम ने करियर की शुरुआत साल 2015 में दैनिक भास्कर से की, जहां डिजिटल मीडिया और खबरों का ककहरा सीखा. इसके बाद उन्होंने आजतक और टाइम्स नेटवर्क जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे हैं. शिवम पांडे ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. फिलहाल वह टाइम्स स्कूल ऑफ मीडिया से पीएचडी कर रहे हैं. पीएचडी में शिवम के शोध का विषय 'मीडिया इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव' है. शिवम इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में अपने रिसर्च पेपर प्रेजेंट कर चुके हैं. काम के बाहर खाली वक्त में उन्हें किताबें पढ़ना, नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानना, डॉक्यूमेंट्रीज, वेब सीरीज और फिल्में देखना और परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद है. शिवम पांडे से ऑनलाइन कनेक्ट करें: X - @shivamims92 Facebook - https://www.facebook.com/shivam.pandey.31/ 
ऐश्वर्य अवस्थी ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) काम कर रही हैं. जर्नलिज्म में उन्हें करीब 10 साल का अनुभव है. पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, इनकम टैक्स, बजट और एग्रीकल्चर, इकोनॉमी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. SIP, ग्रेच्युटी, EPF, EPFO, New Wage Code, New Income tax NPS जैसे विषयों पर लिखना उनकी ताकत है. Experience ऐश्वर्य ने अपने करियर में अखबार, यूट्यूब चैनल और डिजिटल में काम किया है. ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम का हिस्सा बनने से पहले वो इंडिया टुडे ग्रुप, टीवी9 भारतवर्ष, लोकमत न्यूज, नवोदया टाइम्स और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. Expertise ऐश्वर्य की खबरें पैसे, टैक्स और निवेश से जुड़े फैसले लेने में मदद करती हैं. ऐश्वर्य की कुछ विषयों पर गहरी समझ है. EPFO: आपके मन में चल रहे सवालों के जवाब उन्होंने अपनी खबरों के जरिए आप तक पहुंचाए हैं. ग्रेच्युटी: ग्रेच्युटी पर उनकी पकड़ काफी अच्छी है. इसमें ग्रेच्युटी कैलकुलेशन से ग्रेच्युटी के बदलते नियम तक हर विषय पर कंटेंट तैयार किया है. इसके अलावा इनकम टैक्स जैसे जटिल विषय, नई जेनरेशन के न्यू वेज कोड को आसानी से डिकोड करते हुए कंटेंट लिखने में ऐश्वर्य माहिर हैं. बिजनेस जर्नलिज्म में काम करने के चलते उन्हें कई साल से आम बजट पर कवरेज का भी अनुभव है. जी बिज़नेस पर छपा उनका हर आर्टिकल पूरी तरह से जांचा-परखा और भरोसेमंद होता है. निजी जीवन ऐश्वर्य ने भारतीय विद्या भवन से डिप्लोमा इन जर्नलिज्म, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई की है. काम के अलावा, ऐश्वर्य को नई-नई चीजें सीखना बहुत पसंद है. खाली समय में वो फिल्में देखने की शौकीन हैं, घूमना बहुत पसंद है. ऐश्वर्य अवस्थी से ऑनलाइन कनेक्ट करें. X - aishwaryaawasth LinkedIn - Aishwarya Awasthi 
Chief Sub Editor, Zee Business सुष्मित सिन्हा, इस समय जी बिज़नेस डिजिटल में चीफ सब एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं. बिज़नेस पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां वे स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें करते हैं. सुष्मित ने हमेशा यही कोशिश की है कि मुश्किल लगने वाले फाइनेंशियल डेटा और मार्केट से जुड़ी जानकारी को लोगों के लिए आसान और समझने लायक बनाया जाए. Experience सुष्मित को बिज़नेस पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय न्यूज टीवी चैनलों, जैसे- ABP News, India TV, TV9 Bharatvarsh और Times Now Navbharat के डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है. अपने अब तक के पत्रकारिता के दौरान सुष्मित, कई केंद्रीय बजट, 2 लोकसभा चुनाव, कई विधानसभा चुनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-पाकिस्तान टेंशन, अमेरिका के 2 राष्ट्रपति चुनाव और कई बड़े भारतीय और ग्लोबल इवेंट्स कवर कर चुके हैं. Expertise सुष्मित सिन्हा शेयर बाजार से जुड़ी जटिल खबरों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. बाजार की हलचल हो, कंपनियों के नतीजे हों या ब्रोकरेज की राय, सुष्मित हर जानकारी को डेटा और तथ्यों के साथ पेश करते हैं, ताकि निवेशक सही फैसला ले सकें. सुष्मित की जिन विषयों में मजबूत पकड़ है, उनमें शामिल हैं- शेयर बाजार के ट्रेंड्स सुष्मित बाजार के डेली ट्रेंड्स, सेक्टर रोटेशन, इंडेक्स मूवमेंट और मिडकैप-स्मॉलकैप की चाल को बारीकी से समझते हैं. बुल और बियर फेज में बाजार की दिशा क्या इशारा कर रही है, यह उनकी रिपोर्ट्स में साफ-साफ समझ आता है. कंपनियों के तिमाही नतीजे लिस्टेड कंपनियों के क्वार्टरली रिजल्ट्स को सुष्मित सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि यह भी बताते हैं कि रेवेन्यू, मुनाफा, मार्जिन और ऑर्डरबुक का मतलब निवेशकों के लिए क्या है. साथ ही कंपनी का फ्यूचर प्लान, गाइडेंस और मैनेजमेंट की रणनीति को भी आसान भाषा में समझाते हैं. ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और टारगेट प्राइस कौन-सा शेयर खरीदने की सलाह दी गई है, किसका टारगेट प्राइस क्या है और मौजूदा वैल्यूएशन कैसा है, सुष्मित अपनी रिपोर्ट्स में इन सबका विश्लेषण पेश करते हैं. वे यह भी बताते हैं कि ब्रोकरेज की राय के पीछे की वजह क्या है. IPO और नए लिस्टिंग्स आईपीओ में निवेश करना चाहिए या नहीं, कंपनी का बिजनेस मॉडल क्या है, वैल्यूएशन महंगा है या वाजिब, इन सवालों का संतुलित जवाब सुष्मित की खबरों में मिलता है. पॉलिसी और रेगुलेटरी अपडेट्स SEBI, RBI और सरकार की नई पॉलिसी का बाजार पर क्या असर पड़ेगा, इसका विश्लेषण भी सुष्मित करते हैं. नियमों में बदलाव का असर निवेशकों और ब्रोकरेज इंडस्ट्री पर कैसे पड़ेगा, यह भी उनकी रिपोर्टिंग का अहम हिस्सा है. ग्लोबल मार्केट और कमोडिटी अमेरिकी बाजार, एशियाई संकेत, कच्चे तेल और सोने-चांदी की कीमतों का भारतीय शेयर बाजार पर क्या असर होगा- सुष्मित इन ग्लोबल फैक्टर्स को भी अपनी कवरेज में शामिल करते हैं. निवेशकों के लिए गाइड लॉन्ग टर्म निवेश, रिस्क मैनेजमेंट और पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी जैसे विषयों पर भी सुष्मित व्यावहारिक और सरल जानकारी देते हैं, ताकि छोटे और नए निवेशक भी बाजार को बेहतर समझ सकें. सुष्मित सिन्हा का मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि निवेशकों को जागरूक बनाना है. डेटा आधारित रिपोर्टिंग, संतुलित विश्लेषण और आसान भाषा उनकी पहचान है, जो उन्हें एक भरोसेमंद स्टॉक मार्केट जर्नलिस्ट बनाती है. इसके अलावा, सुष्मित म्यूचुअल फंड्स से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. ज़ी बिज़नेस पर छपा उनका हर आर्टिकल पूरी तरह से जांचा-परखा और भरोसेमंद होता है. Education सुष्मित सिन्हा ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से LLB किया. सुष्मित ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा (Post Graduate Diploma in Print Journalism) किया. इसके बाद इन्होंने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय (Subharti University), मेरठ से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. सुष्मित सिन्हा से ऑनलाइन कनेक्ट करें. X - Sushmit Sinha Instagram - Sushmit.Sinha LinkedIn - Sushmit Sinha Mail- Sushmit.Sinha@india.com 
असिस्टेंट मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, ज़ी बिज़नेस योगिता, Zee Business टीम में असिस्टेंट मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (Assistant Multimedia Producer) की भूमिका निभा रही हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और वीडियो प्रोडक्शन में उन्हें 3+ साल का अनुभव है. योगिता की जिम्मेदारी प्रभावशाली, सटीक और आसानी से समझ आने वाले वीडियो तैयार करना है, जिससे दर्शक बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी बड़ी जानकारी आसानी से समझ सकें. Experience डिजिटल मीडिया में अपने अनुभव के दौरान योगिता ने बिजनेस, स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटो, रेलवे और ट्रेंड्स पर फोकस विषयों पर काम किया है. वीडियो प्रोडक्शन के हर हिस्से जैसे स्क्रिप्टिंग, रिसर्च, शूट प्लानिंग, एडिटिंग और YouTube ऑप्टिमाइजेशन में उनकी मजबूत पकड़ है. Zee Business से पहले वो News18 Digital में YouTube चैनल की सोशल मीडिया मैनेजर (Social Media Manager) थीं, जहां उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म्स के लिए वीडियो तैयार किए, उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज किया और ट्रेंड-बेस्ड, फास्ट-पेस्ड कंटेंट मॉडल पर काम किया. Expertise • बिजनेस न्यूज, ट्रेंड्स, टेक और ऑटो के अपडेट्स और एनालिसिस पर सीधा और भरोसेमंद वीडियो कंटेंट तैयार करना. • पर्सनल फाइनेंस: लोन, EMI, EPFO, टैक्सेशन, इंश्योरेंस और सैलरी से जुड़े विषयों को सरल भाषा में डिकोड करना. • टेक्नोलॉजी और AI: नए AI टूल्स, डिजिटल इनोवेशन और टेक इकोसिस्टम पर कंटेंट बनाना. • वीडियो प्रोडक्शन: रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, शूट मैनेजमेंट, एडिटिंग और YouTube-फर्स्ट फॉर्मैट्स की गहरी समझ. • डेटा-ड्रिवन कंटेंट रणनीति: दर्शकों की पसंद, प्लेटफॉर्म एल्गोरिदम और ट्रेंड पैटर्न को समझकर उच्च-एंगेजमेंट वाला कंटेंट तैयार करना. कंटेंट को प्लेटफॉर्म-रेडी बनाने के लिए योगिता AI टूल्स, SEO, SMO और YouTube Analytics का इस्तेमाल करती हैं. Background योगिता ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत डिजिटल वर्ल्ड से ही की है. उन्होंने शुरू से अब तक डिजिटल न्यूजरूम में ही काम किया है. पढ़ाई की बात करें तो ISOMES से उन्होंने BJMC की डिग्री हासिल की है. योगिता अपनी बात को लोगों के सामने आसानी से रख पाती हैं, कैमरे से बातें करना उनके लिए सिर्फ काम नहीं बल्कि शौक है. इसके अलावा इन्हें AI की दुनिया काफी पसंद है. खाली समय में वो नए AI फीचर्स एक्सप्लोर करना, वीडियोज देखना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं. योगिता से ऑनलाइन कनेक्ट करें: X: yogita_ladha Instagram: yogitaladhaa LinkedIn: Yogita Ladha 
Senior Special Correspondent, Zee Business अम्बरीश पांडेय भारतीय बिज़नेस पत्रकारिता का एक भरोसेमंद और अनुभवी नाम हैं. 17 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने अर्थव्यवस्था, कॉरपोरेट सेक्टर, रेलवे, एविएशन, ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्री और कंज्यूमर अफेयर्स जैसे जटिल और प्रभावशाली क्षेत्रों की लगातार और गहन रिपोर्टिंग की है. अम्बरीश अपनी विश्लेषणात्मक सोच, डेटा-ड्रिवन रिपोर्टिंग और ज़मीन से जुड़ी समझ के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने देश की नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सरकारी सुधारों और उपभोक्ता हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को सरल और सटीक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाया है. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े नीति-निर्माण परिवर्तनों और उद्योगों में आए अहम बदलावों को नज़दीक से कवर किया है. ज़ी बिज़नेस में Senior Special Correspondent के रूप में, अम्बरीश पांडेय लगातार उन खबरों पर काम करते हैं जो आम लोगों की जेब, उद्योगों की दिशा और भारत की ग्रोथ स्टोरी को सीधे प्रभावित करती हैं. उनकी शैली सरल, प्रभावी और तथ्यों पर आधारित है- जिससे जटिल आर्थिक और इंडस्ट्री-संबंधी मुद्दे भी आम दर्शक आसानी से समझ पाते हैं. रिपोर्टिंग एक्सपर्टाइज अम्बरीश जिन विषयों में विशेष रूप से हाथ रखते हैं, उनमें शामिल हैं: कॉमर्स & इंडस्ट्री रिपोर्टिंग रेलवे, ट्रांसपोर्ट और एविएशन सेक्टर कवरेज कंज्यूमर-अफेयर्स, व्यापार नीति, और आर्थिक सुधारों का विश्लेषण बजट, टैक्स, करदाताओं, और पब्लिक-पॉलिसी से जुड़े मामलों की समझ तथा रिपोर्टिंग उनकी ये गहराई और विस्तृत कवरेज उन्हें उन पत्रकारों में से बनाती है जिनकी रिपोर्ट न केवल खबर देती है, बल्कि पाठक/दर्शक को समझाती और दिशा देती है. करियर यात्रा ज़ी बिज़नेस में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉडेंट से पहले अंबरीश Zee Media में ही सीनियर प्रोड्यूसर- न्यूज प्लानिंग-रिसर्च के तौर पर काम कर चुके हैं. इससे पहले News24 – में प्रोड्यूसर- स्पेशल शो की भूमिका भी निभा चुके हैं. उन्होंने अपनी सेवाएंग Amar Ujala में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर भी दी हैं. Digital & Multi-Platform Presence अम्बरीश पांडेय केवल टीवी तक सीमित नहीं हैं- उनका काम डिजिटल मीडिया पर भी है. Online portals, data-driven explainers, और सोशल मीडिया पर कर्यात्मक कवरेज के माध्यम से वे आज की तेज़ रफ्तार पत्रकारिता के अनुकूल बने हुए हैं. निजी ज़िंदगी और दृष्टिकोण अपनी व्यस्त जिंदगी में भी वे नए विषयों, मार्केट-ट्रेंड्स, पॉलिसी अपडेट्स और डेटा-एनेलिसिस में खुद को अपडेट रखते हैं, ताकि रिपोर्टिंग हर बार मजबूत और भरोसेमंद हो. अंबरीश से ऑनलाइन कनेक्ट करें. email- Ambarish.pandey@zeebiz.com Insta: ambarish.pandey.56 X: Pandeyambarish Linkedin- ambarish pandey 
अतुल यादव, ज़ी बिज़नेस TV में बतौर Show Producer & Reporter कार्यरत हैं और ऑटोमोबाइल सेक्टर की एक्सपर्ट पत्रकार के रूप में व्यापक पहचान रखते हैं. 7 साल से अधिक के पत्रकारिता अनुभव और 5+ वर्षों के ऑटो सेक्टर कवर करने का अनुभव, अतुल को डिजिटल न्यूजरूम और ब्रॉडकास्ट न्यूजरूम में काम करने का एक्सपीरियंस है. ज़ी बिज़नेस में 2 से ज्यादा वर्षों की शानदार यात्रा के दौरान उन्होंने ZeeGnition ऑटो शो और ऑटो रिपोर्टिंग को नई दिशा दी है. अतुल ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, रिपोर्टिंग, कंटेंट प्लानिंग, रिव्यू, फर्स्ट-ड्राइव इम्प्रेशन, लॉन्च इवेंट कवरेज, इंटरव्यू और कंटेंट स्ट्रैटेजी को बेहद प्रभावी तरीके से संभालते हैं. जटिल खबरों को आम पाठकों की भाषा में सरल और रोचक तरीके से पेश करना उनकी खासियत है. ज़ी बिज़नेस से पहले उन्होंने Jagran New Media, Inshorts, IANS और UNI News Agency जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज़ प्रोडक्शन, रिपोर्टिंग और कंटेंट इनसाइट्स से अपनी विशेषज्ञता को और मजबूत किया. Expertise - कार, बाइक, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी - ऑटो इंडस्ट्री पॉलिसी, सेफ्टी रेटिंग, सेल्स रिपोर्ट और नए लॉन्च - ऑटो इवेंट कवरेज और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स इंटरव्यू - वीडियो प्रोडक्शन, स्क्रिप्टिंग, ऑन-ग्राउंड शूट और ऑन-कैमरा प्रेज़ेंटेशन अतुल से ऑनलाइन कनेक्ट करें LinkedIn:- अतुल यादव X : Atul Yadav Insta :- real_atul_yadav 
असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिजनेस हिंदी डिजिटल सुचिता मिश्रा ज़ी बिजनेस हिंदी डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. मीडिया और बिजनेस पत्रकारिता में उन्हें 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. वो खासतौर पर पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, ट्रेंडिंग और यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पैसे और फाइनेंस से जुड़ी जटिल जानकारी को आम पाठकों तक आसान और दिलचस्प तरीके से पहुंचाया जाए. सुचिता ने ज़ी बिज़नेस के लिए पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी से जुड़े कुछ वीडियो भी किए हैं. अनुभव और काम की दिशा 13+ साल का अनुभव डिजिटल रिपोर्टिंग और कंटेंट प्रोडक्शन में. अखबारों से डिजिटल तक- दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, पत्रिका डॉट कॉम और टीवी9 भारतवर्ष जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम. फाइनेंस और यूटिलिटी कवरेज में मजबूत पकड़ Post Office, Home Loan, FD, Credit Card, ITR, Mutual Funds, PF से जुड़े कंटेंट को बोलचाल वाली भाषा में समझाना. जटिल टॉपिक को आसान बनाना ताकि आम पाठक भी समझ सके और उसका सीधा फायदा उठा सके. खासियत फैक्ट चेक और सोर्स वेरिफिकेशन: हर खबर को पब्लिश करने से पहले कई स्तर पर जांचना. जटिल विषयों को आसान बनाना: बैंकिंग, टैक्स और यूटिलिटी जैसे विषयों को बोलचाल की भाषा में समझाना. यूजर-फोकस्ड कंटेंट: हर स्टोरी में इस बात का ध्यान रखना कि पाठक को क्या फायदा होगा और वो इससे क्या सीख पाएगा. पहचान और भरोसा सुचिता देश के प्रमुख बिजनेस प्लेटफॉर्म ज़ी बिजनेस का हिस्सा हैं. उनकी स्टोरीज़ डेटा-बेस्ड, भरोसेमंद और आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिखी जाती हैं. निजी जीवन काम के अलावा सुचिता को म्यूज़िक सुनना और गुनगुनाना पसंद है. खाली समय में मूवी देखना, कुकिंग करना और फैमिली व दोस्तों के साथ समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है.