Priyanka Chopra Sona Home: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने होमवेयर के नए बिजनेस में एंट्री लिया है. उन्होंने अमेरिका में अपना नया भारतीय होमवेयर लाइनअप लॉन्च किया है, जिसमें इंडियन कल्चर की झलक मिलती है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक भवुक पोस्ट डालते हुए अपने होम डेकोर ब्रांड 'सोना होम' (Sona Home) के लॉन्च का ऐलान किया. प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इसे अपने बिजनेस पार्टनर मनीष गोयल के साथ लॉन्च किया है, जिसके साथ उन्होंने इससे पहले 2021 में रेस्तरां 'सोना' भी लॉन्च किया था.
1/4प्रियंका (Priyanka) ने अपने नए ब्रांड को लेकर कहा कि वह दुनिया के सामने भारत के आतिथ्य को दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि भारत अपने कल्चर, अपनी हॉस्पिटैलिटी के लिए जाना जाता है. यहां कम्यूनिटी और लोगों को एक करता है. हम आशा करते हैं कि आप सोना होम (Sona Home) में हमारी इस होस्टिंग और प्यार को महसूस करेंगे.
2/4प्रियंका (Priyanka Chopra) ने कहा कि भारत से आकर अमेरिका में अपना दूसरा घर बनाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरी यात्रा ने मुझे एक ऐसे स्थान पर पहुंचाया जहां मुझे एक दूसरा परिवार और दोस्त मिले. हम जो भी करते हैं, उसमें भारत का एक टुकड़ा होता है. मनीष गोयल और हमारी पूरी टीम ने इस विरासत को आगे बढ़ाया है.
3/4प्रियंका इससे पहले हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी कदम रख चुकी है. उन्होंने 'सोना' नाम से अपने रेस्टोरेंट को भी खोला है. उन्होंने 26 मार्च 2021 में इसे लॉन्च किया था.
4/4प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने आगामी वेब सीरीज़ सिटाडेट (Citadel) की शूटिंग पूरी की है, जिसका प्रीमियर अमेजन प्राइम पर होगा. बॉलीवुड के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' (Jee Le Zara) में नजर आएंगी.