&format=webp&quality=medium)
कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई नई एडवाइजरी (फाइल फोटो)
अन्य देशों से प्राप्त हो रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) (Corona virus) से संक्रमित रोगियों के मामलों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के लोगों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है. कोरोना वायरस के मामलों को ध्यान में रखते हुए सेनफ्रेंसिस्को ने इमरजेंसी जारी कर दी है. हालांकि अब तक वहां कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. सरकार कोराना वायरस से बिगड़ते हालात पर नजर बनाए हुए है और देश के लोगों को इससे बचने के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रही है.
सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी
चीन में कोरोनावायरस (China Corona Virus) की वजह से फैल रही खतरनाक बीमारी को ध्यान में रखते हुए भारत ने कई और कदम उठाए हैं. NCoV से संबंधित जानकारी के लिए NCDC कॉल सेंटर की शुरूआत की गई है. वहीं इसके साथ ही सरकार ने कोरोना वायरस से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए स्वास्थ मंत्रायल @MoHFW_INDIA की वेबसाइट के जरिए भी आम लोगों को जानकारी देना शुरू किया है. NIV पुणे लैब के बाद चार और स्थानों पर वायरस टेस्ट की सुविधा की शुरूआत की गई है, कुछ ही दिनों में 10 और जगहों पर वायरस टेस्ट की सुविधा की शुरूआत की जाएगी.
20 एयरपोर्ट पर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के मुताबिक सरकार की ओर से ने अपने सभी हवाईअड्डों (Airport) पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही चीन से आने वाले यात्रियों की जांच खास तौर पर थर्मल सक्रीनिंग की बात कही गई है. भरत ने अपने सात बड़े एयरपोर्ट्स पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है. जल्द ही 20 एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता,चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोचीन एयरपोर्ट्स पर चीन से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है.