&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Commonwealth Games 2022 India: कॉमनवेल्थ गेम्स का 11वां दिन भारत की बैडमिंटन टीम के लिए काफी अच्छा रहा है. पीवी सिंधु (PV Sindhu) के बाद अब लक्ष्य सेन ने भारत के लिए गोल्ड जीत लिया. 20 साल के लक्ष्य सेन का यह पहला कॉमनवेल्थ गेम है. लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में मलेशिया के Ng Tze Yong को 19-21, 21-19, 21-16 से मात दी.
लक्ष्य (Lakshya Sen) ने पहले राउंड में मलेशिया के योंग को कड़ी प्रतिस्पर्धा दी, लेकिन योंग ने यह राउंड 21-19 से जीत लिया. वहीं दूसरे राउंड में लक्ष्य ने जबरदस्त वापसी करते हुए राउंड को 21-9 से जीत लिया. तीसरे राउंड में भी लक्ष्य ने लगातार बढ़त बनाई हुई थी.
भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में मेडल टेली में भारत 19 गोल्ड के साथ चौथे स्थान पर है. इसके साथ ही भारत की झोली में 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल भी हैं. 66 गोल्ड के साथ आस्ट्रेलिया स्कोर बोर्ड में टॉप पर और 55 गोल्ड के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है.