&format=webp&quality=medium)
Jana Gana Mana: आज ही के दिन जन गण मन को मिली थी भारत के राष्ट्रगान के रूप में मान्यता, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें
Jana Gana Mana: भारत इस बार अपना 74 वां गणतंत्र दिवस (74th republic day) मनाने जा रहा है. इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था. भारत में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के ही दिन तिरंगा फहराया जाता है. इस मौके पर राष्ट्रगान भी गाया जाता है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि संविधान सभा ने जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया था. इसे सबसे पहले 27 दिसंबर, 1911 को कलकत्ता (कोलकाता) में कांग्रेस के कार्यक्रम में गाया गया था. इसे नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सबसे पहले बंगाली में लिखा था.
राष्ट्रगान में कितने राज्यों के नाम हैं
भारत के राष्ट्रगान में मुख्य रूप से 7 राज्यों का उल्लेख किया गया है. पंजाब, सिंधु (वर्तमान में पाकिस्तान का एक राज्य), गुजरात, मराठा (महाराष्ट्र), द्राविड़ (दक्षिण भारत), उत्कल (वर्तमान में कलिंग) एवं बंग (बंगाल).
बांग्ला भाषा में लिखा गया था राष्ट्रगान
नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गये ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था. इसे 1911 में मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा गया था. इसके हिंदी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था.
जन गण मन सर्वप्रथम कब और कहां आया गया था
इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था. "जन गण मन" को आधिकारिक रूप से 24 जनवरी 1950 को भारतीय राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था.
राष्ट्रगान कितने मिनट का होता है?
राष्ट्र गान की कुल अवधि लगभग 52 सेकंड है. भारत-भाग्य-विधाता. जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे. संक्षिप्त संस्करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है.
राष्ट्रगान के नियम क्या है?
हमारे संविधान में राष्ट्रगान को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं है, कि इस दौरान आपको खड़े रहना है. जन-गण-मन के दौरान इसे सम्मान देना जरूरी होता है, न कि खड़े रहना, लेकिन, 1986 में केरल में राष्ट्रगान को लेकर उठे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि राष्ट्रगान को उचित सम्मान देना जरूरी है.
राष्ट्रगान को लेकर मुख्य बातें