&format=webp&quality=medium)
Farmer Protest, Noida Traffic Police Advisory: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के कारण नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. नोएडा पुलिस ने कहा है कि 16 फरवरी 2024 को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन के आवाहन के दृष्टिगत ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जायेगी, जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा.
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मेट्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें. यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा. ड्राइवर यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है.
गौतमबुद्धनगर पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा. आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा. यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं.