शाओमी के नए स्मार्टफोन एमआई 10 ( Mi 10) की सेल भारत में 8 मई को शुरू होगी. Xiaomi ने इस सेल का ऐलान कर दिया है. 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन को पहले 31 मार्च को लॉन्च करने का प्लान था, लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था.
1/8भारत सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने के ऐलान के बाद Xiaomi ने Mi 10 को लॉन्च करने की बात कही है. Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन को फरवरी में चीन में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने Mi 10 सीरीज को इटली, फ्रांस, जर्मनी में इस साल मार्च में पेश किया था.
2/8Xiaomi Mi 10 एक बढ़िया स्मार्टफोन फोन है. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच और 1080 x 2340 पिक्सल का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेशियो19.5:9 है.
3/8Mi 10 स्मार्टफोन में 12 जीबी का रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज है. Xiaomi का यह हैंडसेट Android v10 (Q) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.
4/8यह फोन octa-core स्नेपड्रैगन 865 SoC की पावर से चलता है. इसमें अड्रेनो (Adreno 650) जीपीयू दिया गया है.
5/8Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए4780 mAh बैटरी दी गई है. इसमें बायर और बिना बायर तेजी से चार्ज होने की सुविधा दी गई है.
6/8Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन में अपर्चर F1.69 के साथ 20.0 मेगापिक्सल प्राइमरी और 108+13+2+2 MP मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला कैमरा सेटअप है.
7/8इस स्मार्टफोन में रोशनी वाला सेंसर, Gyroscope सेंसर दिया गया है. यह फोन 5जी को सपोर्ट करता है. इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और ओटीजी जैसे फीचर्स भी हैं.
8/8चीन में इस फोन की कीमत 3,999 चायनीस युआन है. भारत में इसकी कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है. फिर भी जानकार इसकी कीमत 42 से 45 हजार रुपये के आसपास बता रहे हैं.