आज हर काम ऑनलाइन (Online) होने लगा है. ऐसे में ट्रांजेक्शन से लेकर दूसरी जरूरत के लिए आपके कई प्लेटफॉ़र्म पर ऑनलाइन अकाउंट होते हैं. जाहिर है आप पासवर्ड (Password) से लॉगइन करते हैं. लेकिन क्या आपका पासवर्ड स्ट्रॉन्ग है? एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड ही ऑनलाइन सेफ्टी सुनिश्चित करता है. एंटीवायरस कंपनी Avast की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक, पासवर्ड के सलेक्शन में बेहद समझदारी दिखानी जरूरी है. आइए पासवर्ड से जुड़ी कुछ खास बातों को जानते हैं.
1/6जानकार मानते हैं कि सभी या ज्यादातर अकाउंट का एक ही कोड या पासवर्ड रखना सही नहीं है. ऐसे में अगर आपके कंप्यूटर या डिवाइस पर किसी एक भी अकाउंट से छेड़छाड़ हो जाती है तो बाकी सभी अकाउंट में हैकर्स के घुसपैठ की संभावना बढ़ जाती है.
2/6यूजर्स को हमेशा लंबा पासवर्ड रखने की कोशिश करनी चाहिए. लंबे पासवर्ड से हैकर्स को इसे क्रैक करने में काफी परेशानी होती है. कम से कम 8 कैरेक्टर का पासवर्ड रखें.
3/6Avast की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक, डिक्शनरी वर्ड्स को पासवर्ड में शामिल करने से बचें. हैकर्स dictionary attacks के जरिये पासवर्ड क्रैक करने की पूरी कोशिश करते हैं. पासवर्ड हमेशा जटिल रखें. इससे हैकर्स की मुश्किलें बढ़ जाती हैं.
4/6कभी भी पासवर्ड क्रिएट करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें आपकी पर्सनल या व्यक्तिगत जानकारी न हो. जैसे डेट ऑफ बर्थ, फैमिली मेंबर के नाम आदि नहीं होने चाहिए.
5/6पासवर्ड को ज्यादा जटिल रखें. जैसे इसमें अपर और लोअर केस लेटर, स्पेशल कैरेक्टर आदि का मिश्रण होना चाहिए. इससे आपका पासवर्ड अधिक जटिल बनता है.
6/6अलग-अलग अकाउंट के लिए बनाए जटिल पासवर्ड याद रहना इतना आसान नहीं है. ऐसे में आप पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. पासवर्ड और यूजरनेम को कहीं पेपर में लिखकर रखने से बचें. (फोटो - रॉयटर्स, IANS, गूगल, पीटीआई)