&format=webp&quality=medium)
यह ऑपरेटिंग सिस्टम Android™ 9 Pie पर आधारित है. (जी बिजनेस)
हैंडसेट बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन Motorola one action पेश कर दिया. इस स्मार्टफोन की कीमत 13999 रुपये है. कस्मटर इस फोन को 30 अगस्त से ऑनलाइन शॉपिंग की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं. कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडस्ट्री में अब तक का पहला अल्ट्रा वाइड एक्शन कैमरा फोन बता रही है यानी आप फोन को अगर सीधा भी रखेंगे तो यह लैंडस्केप फॉर्मेट में वीडियो शूट करता है.
मोटोरोला वन एक्शन के फीचर्स

प्रोसेसर दमदार
इस स्मार्टफोन में 2.2 GHz Octa-core CPU और Mali G72 MP3 GPU प्रोसेसर लगा है. सेक्योरिटी की बात करें तो इसमें फिंगर प्रिंट रीडर और फेसअनलॉक सिस्टम है. इसके अलावा इसमें 15 वाट का टर्बो पावर चार्जर है जिससे महज 15 मिनट में सात घंटे के लिए बैटरी बैकअप मिल सकता है.