&format=webp&quality=medium)
टेलीग्राम भारतीय यूज़र्स के लिए खुशखबरी, Premium सब्सक्रिप्शन हुआ काफी सस्ता
Telegram Premium: टेलीग्राम ने भारत में अपने यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन फीस सस्ता कर दिया है. अब आप सिर्फ 179 रुपये में टेलीग्राम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लें सकते हैं. पहले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को लिए 469 रुपये खर्च करने होते थे. टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोग सबसे ज्यादा टेलीग्राम का उपयोग करते है. रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में हर महीने 120 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता टेलीग्राम इस्तेमाल करते हैं. 4GB फाइल अपलोड करने की मिलेगी सुविधा थर्ड-पार्टी डेटा के अनुसार, ग्लोबली प्रीमियम यूजर्स के लिए टेलीग्राम की मंथली सब्सक्रिप्शन $4.99 से $6 के बीच है. Telegram Premium यूजर्स ऐप में 4GB फाइल अपलोड कर सकते हैं. वहीं फ्री ऐप पर यूजर्स को 2GB की लिमिट मिलती है. कंपनी का दावा है कि प्रीमियम यूजर्स मीडिया को सबसे तेज स्पीड से डाउनलोड कर सकते हैं. पिछले महीने कस्टम इमोजी का मिला था ऑप्शन टेलीग्राम ने पिछले महीने ही कस्टम इमोजी का ऑप्शन दिया था. कंपनी ने कहा कि प्रीमियम उपयोगकर्ता कस्टम इमोजी के अनंत चयन से प्रतिक्रिया ले सकते हैं. Telegram Premium यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे
टेलीग्राम के कुछ दमदार फीचर्स