Nifty 50 में IOC होगा बाहर, शामिल होगा Apollo Hospitals | Zee Business
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Fri, Feb 25, 2022 06:40 PM IST
निफ्टी 50 में 31 मार्च 2022 से बड़े बदलाव होने वाले हैं. 31 मार्च 2022 से निफ्टी 50 इंडेक्स से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) बाहर निकल जाएगा और इसकी जगह अपोलो हॉस्पिटल शामिल हो जाएगा. Nifty Next 50 इंडेक्स में नए जमाने की टेक यानी न्यू टेक कंपनियां शामिल होंगी. इसमें Paytm, Nykaa, Zomato Ltd, Mindtree और SRF को शामिल किया गया है.