IT Companies Q4 Results: चौथी तिमाही के लिए कंपनियों की तरफ से बिजनेस अपडेट्स जारी किए जा रहे हैं. आने वाले समय में IT सेक्टर से मार्च तिमाही के रिजल्ट की शुरुआत होगी. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे पहले 12 अप्रैल को जनवरी-मार्च तिमाही का रिजल्ट जारी करेगी. माना जा रहा है कि चौथी तिमाही का रिजल्ट म्यूटेड रहेगा. अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग क्राइसिस के कारण आईटी कंपनियों के आउटलुक पर असर दिख रहा है. हालांकि, खतरे में चल रहे बैंकों में भारतीय कंपनियों का एक्सपोजर लिमिटेड है. आइए रिजल्ट से पहले जानते हैं कि TCS, Infosys जैसी दिग्गज आईटी कंपनी के स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज का क्या कहना है.
1/4HCL Tech को लेकर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 920 रुपए का दिया है. अनुमान से कमजोर रिजल्ट की संभावना है. सिटी ने HCL Tech को लेकर न्यूट्रल रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1035 रुपए से बढ़ाकर 1045 रुपए कर दिया है. क्रेडिट सुईस ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ 1010 रुपए का टारगेट दिया है.
2/4Wipro को लेकर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 370 रुपए से घटाकर 360 रुपए कर दिया है. सिटी ने बिकवाली की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 350 रुपए का दिया है. क्रेडिट सुईस ने अंडर परफॉर्म की रेटिंग दी है और 350 रुपए का टारगेट दिया है.
3/4Infosys की बात करें तो जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग दी है और टारगेट को 1700 रुपए से घटाकर 1500 रुपए कर दिया है. सिटी ने BUY की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1675 रुपए का दिया है. क्रेडिट सुईस ने आउट परफॉर्म की रेटिंग दी है और 1760 रुपए का टारगेट दिया है.
4/4शेयरखान ने TCS के लिए BUY की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 3650 रुपए का दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि चौथी तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी ज्यादा रह सकता है. EBIT मार्जिन तिमाही आधार पर 60 बेसिस प्वाइंट्स सुधर सकता है.