बाजार खुलते ही खरीदें ये तगड़ा शेयर, अनिल सिंघवी ने जताया भरोसा, जानें इंट्राडे टारगेट

Stock Of The Day: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि निवेशक मौजूदा चिंताओं से डरें या घबराएं नहीं. पहले भी ऐसे कई तनाव आए और गए हैं.
बाजार खुलते ही खरीदें ये तगड़ा शेयर, अनिल सिंघवी ने जताया भरोसा, जानें इंट्राडे टारगेट

Stock Of The Day: शेयर बाजार मंगलवार को गैप डाउन खुल सकता है. बाजार पर ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिल सकता है. बाजार की कमजोरी में तेजी के लिए चुनिंदा शेयर तैयार हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि निवेशक मौजूदा चिंताओं से डरें या घबराएं नहीं. पहले भी ऐसे कई तनाव आए और गए हैं.

इंट्राडे के लिए खरीदें

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि कैश मार्केट में Varun Beverages को खरीदें. शेयर को 1365 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर पर 1400 और 1412 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जोकि कल यानी सोमवार को 1381 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. बता दें कि स्टॉक सालभर में 90 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.

Add Zee Business as a Preferred Source

शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बुलिश

अनिल सिंघवी ने कहा कि शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने कवरेज शुरू किया है. ओवरवेट की रेटिंग के साथ 1701 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने से कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ेगी. शेयर को निवेश के लिहाज से भी खरीदें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6