सोना हुआ और महंगा, अब इस कीमत पर मिलेगा 10 ग्राम गोल्‍ड

सोने की कीमतों में शनिवार को फिर उछाल दर्ज किया गया. इंदौर सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव शुक्रवार की तुलना में 190 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 175 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी लिए रहे. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 41375, नीचे में 41340 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 47075 एवं नीचे में 46975 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकी. सोना 41360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी 47050 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6