आज फिर सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, फटाफट चेक कर लें अपने शहर का नया रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत दी है. एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) सस्ता हो गया है.
आज फिर सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, फटाफट चेक कर लें अपने शहर का नया रेट

डीजल 12 पैसे (Diesel Price Today) तक सस्ता हो गया है.(Image:Reuters)

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत दी है. एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) सस्ता हो गया है. राजधानी में एक लीटर पेट्रोल (petrol price today) की कीमत में 13 पैसे की कटौती की गई है. वहीं, डीजल 12 पैसे (Diesel Price Today) तक सस्ता हो गया है. इस राहत के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 81.86 रुपए और डीजल की कीमत 72.93 रुपए हो गई है.

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव-

एक लीटर पेट्रोल का भाव

Add Zee Business as a Preferred Source
  • दिल्ली - 81.86
  • मुंबई - 88.51
  • चेन्नई - 84.85
  • कोलकाता - 83.36

एक लीटर डीजल का भाव

  • दिल्ली - 72.93
  • मुंबई - 79.45
  • चेन्नई - 78.26
  • कोलकाता - 76.43

पिछले महीने महंगा हुआ था पेट्रोल
अगस्त की बात करें तो 16 अगस्त, 19 अगस्त, 26 अगस्त, 29 अगस्त और 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो बाकी के 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी. उस समय दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हो गया था.

आ सकती है और गिरावट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की उम्‍मीद है. क्‍योंकि कोरोना (Coronavirus) का कहर के कारण कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जो कि जून के बाद का सबसे निचला स्तर है.

हर दिन 6 बजे जारी होते हैं नए रेट्स
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस तरह चेक करें 42 शहरों का भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6