पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें आज का रेट्स, दिल्ली में एक लीटर का भाव 80.43 रुपए
Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में आज लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं.
देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं.
देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं.
Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में आज लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं. इसके अलावा इस समय इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में भी नरमी बनी हुई है, जिसका फायदा आम जनता को मिल रहा है. आइए आपको बताते हैं देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है-
IOCL से मिली जानकारी
IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए, मुंबई में 87.19 रुपए, चेन्नई में 83.63 रुपए और कोलकाता में 82.10 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, डीजल का भाव दिल्ली में 80.53 रुपए, मुंबई में 78.83 रुपए, चेन्नई में 77.72 रुपए और कोलकाता में 75.64 रुपए प्रति लीटर है.
4 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के भाव-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपए लीटर | डीजल/रुपए लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चेन्नई | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.10 | 75.64 |
जून में इतना महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
जून के महीने में 23 दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा हुआ था. वहीं, जुलाई में भाव लगातार स्थिर बने हुए हैं. जून में 23 दिनों में दिल्ली में डीजल के दाम में 11.14 रुपए प्रति लीटर इजाफा हुआ है जबकि पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपए लीटर बढ़ गई है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
इस तरह चेक कर सकतें हैं आज का रेट्स
पेट्रोल-डीजल का हर दिन का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
09:59 AM IST