Rath Yatra 2023 में होना है शामिल तो ध्यान दें, ओडिशा जाने वाली ये 20 ट्रेनें हैं कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rath Yatra 2023: ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे के बाद 20 जून, 2023 को ओडिशा जाने वाली कई सारी ट्रेनें कैंसिल रहने वाली हैं. आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट.
Rath Yatra 2023 में होना है शामिल तो ध्यान दें, ओडिशा जाने वाली ये 20 ट्रेनें हैं कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

(Source: Reuters)

Rath Yatra 2023: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कल यानी 20 जून से शुरू हो रही है. ये रथयात्रा ओडिशा में रहने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें शामिल होने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस रथयात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि ओडिशा के अलग-अलग रूट्स पर 20 से अधिक ट्रेनें कैंसिल रहने वाली हैं. साउथ ईस्टर्न रेलवे (South Eastern Railways) ने बताया कि 20 जून, 2023 को खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-भद्रक सेक्शन के बहनागा बाजार स्टेशन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्यों के कारण कई सारी ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा.

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

गाड़ी संख्याट्रेन का नामइस दिन रहेगी कैंसिल
8031बालासोर-भद्रक मेमू स्पेशल20.06.2023
22887हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस20.06.2023
12277हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस20.06.2023
18043हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस20.06.2023
18021खड़गपुर-खुर्दा रोड एक्सप्रेस20.06.2023
18037खड़गपुर-जजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस20.06.2023
22825शालीमार-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस20.06.2023
18045शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस20.06.2023
22853शालीमार-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस20.06.2023
22807संत्रागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस20.06.2023
18044भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस20.06.2023
18038जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस20.06.2023
12278पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस20.06.2023
8032भद्रक-बालासोर मेमू स्पेशल20.06.2023
18022खुर्दा रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस20.06.2023
12774सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस20.06.2023
22836पुरी-शालीमार एक्सप्रेस20.06.2023
20832संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस20.06.2023
18046हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस20.06.2023
22604विल्लुपुरम-खड़गपुर एक्सप्रेस20.06.2023
Add Zee Business as a Preferred Source

ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

  • गाड़ी संख्या - 08063 खड़गपुर-भद्रक मेमू स्पेशल, 20.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा बालासोर में समाप्त होगी.
  • गाड़ी संख्या - 08064 भद्रक-खड़गपुर मेमू स्पेशल, 20.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा बालासोर से शुरू होगी.

ये ट्रेनें होंगी डायवर्ट

  • गाड़ी संख्या - 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 20.06.2023 को यात्रा प्रारंभ कर इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर डायवर्ट रूट पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या - 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दिनांक 20.06.2023 को परिवर्तित मार्ग से कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-आईबी होकर चलेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6