भारतीय रेलवे (Indian Railways) का उपक्रम IRCTC अपनी तीसरी प्राइवेट Kashi Mahakal Express का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वाराणसी में वीडियो लिंक के जरिए किया. इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. ये ट्रेन को वाराणसी (Varanashi) और इंदौर (Indore) के बीच तीसरी कॉरपोरेट यानि Private ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन का नाम होगा. ये ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ेगी. इस ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इस ट्रेन में सभी डिब्बे 3AC श्रेणी के लगाए गए हैं. इस ट्रेन में हर डिब्बे में सीसीटीवी लगे हुए हैं. IRCTC इस ट्रेन की मॉनिटरिंग लगातार करेगा. इस ट्रेन में डिब्बों में स्कीन लगी हुई है जिनमें बताया जाएगा कि ट्रेन कहां पहुंची है और अगरा स्टेशन कौन सा आने वाला है. सीटों के साथ रीडिंग लाइट्स लगी हुई हैं. साइड की सीटों को और अरामदायक बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. ट्रेन में आने वाले यात्रियों का स्वागत ट्रेन के बाहर पारंपरिक ड्रेस में खड़े लोग करेंगे.
1/8वाराणसी से इंदौरा जाने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस (Kashi-Mahakal Express) ट्रेन 3 ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थलों- वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी. ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. यह देश में पहली ओवरनाइट प्राइवेट ट्रेन होगी. IRCTC की ओर से अब तक चलाई जा रही दोनों तेजस (Tejas) ट्रेनें चेयरकार हैं. जबिक काशी- महाकाल एक्सप्रेस में रात में सोने के लिए बर्थ लगाई गई है.
2/8ये होगा इस ट्रेन का शिड्यूलKashi Mahakal Express एक्सप्रेस रेलगाड़ी सप्ताह में दो दिन 82403/82404 वाराणसी-इंदौर-वाराणसी (वाया सुल्तानपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल) और सप्ताह में एक दिन 82401/82402 वाराणसी-इंदौर-वाराणसी (वाया जंघई - इलाहाबाद -कानपुर सेंट्रल) के बीच चलेगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली 82401 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा दिनांक 20.02.2020 से वाराणसी से शुरू होगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली 82401 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 20.02.2020 हर मंगलवार और गुरुवार को दोपहर 02.45 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन सुबह 09.40 बजे इंदौर पहुंचेगी.
3/8वापसी में, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 82402 इंदौर-वाराणसी की रेगुलर सर्विस दिनांक 21.02.2020 से इंदौर से शुरू होगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली 82402 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10.55 बजे इंदौर से चलकर अगले दिन सुबह 06.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
4/8काशी महाकाल एक्सप्रेस (Kashi Mahakal Express) की नियमित सेवा को महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 20 फरवरी से हफ्ते में 3 दिन चलेगी. इसमें 2 दिन ये लखनऊ होते हुए जबकि 1 दिन इलाहाबाद होकर वाराणसी जाएगी. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ये पहली तेजस ट्रेन होगी, जिसके स्लीपर डिब्बे होंगे. अब तक चलाई जा रही तेजस ट्रेनों में चेयरकार है. IRCTC की ये पहली स्लीपर कोच वाली ट्रेन 20 फरवरी से शुरू हो सकती है.
5/8अगर आप ज्योतिर्लिंग के साथ ही रास्ते में मौजूद पर्यटक स्थलों को भी देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. IRCTC ने Kashi Mahakal Express के साथ एक टूर पैकेज भी लांच किया है. इस टूर पैकेज के तहत आपको काशी (Kashi), आंकारेश्वर (Omkareshwar), महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) के अलावा भोपाल (Bhopal), सांची (Sanchi), उज्जैन (Ujjain), भीमबेटका (Bhimbetka), अयोध्या (Ayodhya) और प्रयाग (Prayag) भी घुमाया जाएगा.
6/8रेलवे ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को ध्यान में रखते हुए जो टूर पैकेज डिजाइन किया है उसमें आपको को जो टूर पैकेज बुक करते हैं उनमें स्थानीय तौर पर थ्री स्टार होटल में रुकने, सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना और स्थानीय तौर पर धूमने के लिए गाड़ी की सुविधा देने की व्यवस्था की है.
7/8इन टूर पैकेजों में ट्रेन का किराया शामिल नहीं है. IRCTC ने इस ट्रेन को ध्यान में रखते हुए कुल 09 टूर पैकेज डिजाइन किए हैं. इनका शुल्क 6010 रुपये से लेकर 14950 रुपये के बीच रखा गया है.
8/8IRCTC के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आने वाले समय में जब आप Kashi Mahakal Express ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे तो आपको इन टूर पैकेजों को लिंक अपने आप दिखने लगेगा. आप चाहें तो टिकट के साथ ही ये पैकेज बुक कर पाएंगे.