&format=webp&quality=medium)
रेलवे के दिल्ली-रोहतक-बठिंडा सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई रेलगाड़ियां प्रभावित (फाइल फोटो)
रेलवे के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल 10.02.019 को दिल्ली-रोहतक-बठिंडा सेक्शन पर नांगलोई-घेवरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 42 व 43 के गर्डरों को बदलने का काम करेगा. इस काम के लिए 10.02.2019 को 4 घंटों का यातायात ब्लॉक लिया जायेगा. इस ब्लॉक के चलते निम्नलिखित रेलगाड़ियां अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी.
ये रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द
10.02.2019 को गाड़ी संख्या 54032/54035 जींद-दिल्ली जंग्शन-जींद पैसेंजर रेलगाड़ी निरस्त रहेगी. वहीं इस दिन 54036 जाखल-दिल्ली जंग्शन, 54033 दिल्ली जंग्शन -नरवाना, 54010 नरवाना-जींद पैसेंजर रेलगाडियां निरस्त रहेंगी. वहीं 10 फरवरी को 64913/64912 दिल्ली जंग्शन-रोहतक-दिल्ली जंग्शन एमईएमयू रेलगाड़ी रद्द रहेगी. इसी दिन गाड़ी संख्या 64911 नई दिल्ली-रोहतक एमईएमयू और 64914 रोहतक-दिल्ली जंग्शन एमईएमयू रेलगाड़ी भी रद्द रहेगी. 10 फरवरी को 14323/14324 नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी निरस्त रहेगी. दिनांक 10.02.2019 को चलने वाली 54034 जाखल-दिल्ली जंग्शन पैसेंजर रेलगाड़ी भी रद्द रहेगी.
इन गाड़ियों के मार्ग में किया गया बदलाव
10 फरवरी को को गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस रेलगाड़ी रोहतक-गोहाना-सोनीपत-दिल्ली जंग्शन के रास्ते होकर चलेगी. वहीं इस दिन गाड़ी संख्या 14626 फिरोजपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी जींद-सोनीपत-आदर्श नगर दिल्ली-दयाबस्ती-दिल्ली सराय रौहिल्ला के रास्ते होकर चलेगी. 09.02.2019 को गाड़ी संख्या 14036 पठानकोट-दिल्ली सराय रौहिल्ला धौलाधार एक्सप्रेस रेलगाड़ी जींद-सोनीपत-आदर्श नगर दिल्ली-दयाबस्ती-दिल्ली सराय रौहिल्ला के रास्ते होकर चलेगी.
इन गाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया
10.02.2019 को गाड़ी संख्या 54024 भिवानी-रोहतक-दिल्ली जंग्शन पैसेंजर रेलगाड़ी अपनी यात्रा रोहतक स्टेशन पर समाप्त करेगी. इसके चलते 10.02.2019 को चलने वाली 54031 दिल्ली जंग्शन-जींद पैसेंजर रेलगाड़ी रोहतक स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी.