Mutual Fund Investment: जियोपॉलिटिकल टेंशन और बेलगाम महंगाई से दुनियाभर के बाजारों का दम फूल रहा है. ऐसे माहौल में भी म्यूचुअल फंड निवेशक ताबड़तोड़ पैसा लगा रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी मई 2022 के आंकड़ों पर गौर करें, तो लगातार 15वें महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों ने पैसा लगाया है. करीब 18,529 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो हुआ है. AMFI के आंकड़े बता रहे हैं कि SIP के जरिए निवेश निवेशकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. स्कीम्स की बात करें तो फ्लैक्सी कैप, सेक्टोरल/थिमेटिक, लॉर्ज कैप और लार्ज एंड मिड कैप फंड्स में जमकर निवेश आया है. आइए जाते हैं मई महीने में किस महीने में कितना निवेश आया और एक्सपर्ट की क्या राय है.
1/5एम्फी के मुताबिक, मई 2022 में इक्विटी म्यूचुअल फंड कैटेगरी के अंतर्गत फ्लैक्सी कैप फंड्स में सबसे ज्यादा 2,938.93 करोड़ का निवेश हुआ है. अप्रैल 2022 में 1,708.75 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ था.
2/5Large Cap Fund में पिछले महीने 2,485.37 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो हुआ है. अप्रैल 2022 में इस कैटेगरी में 1,258.96 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ था.
3/5Large & Mid Cap Fund में मई 2022 में 2,413.51 करोड़ रुपये का कुल निवेश आया है. इससे पिछले महीने यानी अप्रैल में 2,049.52 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो हुआ था.
4/5एम्फी के मुताबिक, Sectoral/Thematic Funds सेगमेंट में मई 2022 के दौरान 2,291.80 करोड़ रुपये का निवेश आया है. जबकि, अप्रैल 2022 में इस कैटेगरी में 3,843.51 करोड़ रुपये निवेशकों ने लगाए थे.
5/5मोतीलाल ओसवाल एएमसी के चीफ बिजनेस ऑफिसर अखिल चतुर्वेदी का कहना है कि SIP में लगातार निवेश आ रहा है. इसके चलते इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो देखा जा रहा है. ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स को लेकर निवेशकों का रुझान बना हुआ है. इक्विटी फंड्स की सभी कैटेगरी (Large cap / Mid Cap / Flexi Cap etc) में निवेशक पैसा लगा रहे हैं. डायनेमिक/ BAF कैटेगरी में भी पॉजिटिव इनफ्लो है. रिस्क और वॉलेटिलिटी में रिटेल निवेशकों के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है.