&format=webp&quality=medium)
Loan on LIC Policy: इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है तो ज्यादातर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं या फिर अपनी किसी पॉलिसी को तुड़वाकर पैसों का इंतजाम करते हैं. लेकिन अगर आपने LIC पॉलिसी ली है तो आप इस पॉलिसी पर भी लोन ले सकते हैं. एलआईसी पर लिया लोन आमतौर पर पर्सनल लोन की तुलना में सस्ता पड़ता है, साथ ही री-पेमेंट भी काफी आसान होता है. ऐसे में आपको हर महीने EMI चुकाने की टेंशन नहीं होती. यहां जानिए LIC की लोन सुविधा से जुड़े तमाम नियम और खूबियां-
एलआईसी पॉलिसी पर अगर आप लोन लेते हैं तो इसका रीपेमेंट काफी आसान होता है. इसमें लोन चुकाने वाले को अच्छा खासा टाइम मिलता है क्योंकि लोन की अवधि न्यूनतम छह महीने से लेकर इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी तक हो सकती है. ऐसे में ग्राहक के लिए अच्छी बात ये है कि इस लोन पर हर महीने ईएमआई चुकाने की टेंशन नहीं होती. जैसे-जैसे पैसे जमा होते जाएं, आप उसके हिसाब से पैसे दे सकते हैं. लेकिन एक बात ध्यान रहे कि वार्षिक ब्याज इसमें जुड़ता रहेगा. अगर कोई ग्राहक 6 महीने की न्यूनतम अवधि के भीतर लोन का निपटान करता है, तो उसे 6 महीने की पूरी अवधि के लिए ब्याज का भुगतान करना होता है.
पॉलिसी के बदले लोन लेने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं. ऑफलाइन के लिए आपको एलआईसी ऑफिस में जाकर केवाईसी डॉक्यूमेंट्स के साथ लोन के लिए आवेदन करना होगा. वहीं ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए LIC ई-सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद अपने अकाउंट में लॉग-इन करें. इसके बाद चेक करें कि आप बीमा पॉलिसी बदले लिए जाने वाले लोन को प्राप्त करने के लिए योग्य है या नहीं. यदि हैं, तो लोन की नियम, शर्तें, ब्याज दरें आदि के बारे में अच्छे से पढ़ लें. इसके बाद एप्लीकेशन सबमिट करें और KYC दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करें.