होमगार्ड की 10285 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, 13 फरवरी आवेदन की लास्ट डेट

Home Guard Jobs 2024:अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. दिल्ली में होमगार्ड भर्ती के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है.
होमगार्ड की 10285 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, 13 फरवरी आवेदन की लास्ट डेट

होमगार्ड की 10285 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, 13 फरवरी आवेदन की लास्ट डेट

Home Guard Jobs 2024: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. दिल्ली में होमगार्ड भर्ती के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. अगर आप इस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं तो 13 फरवरी से पहले अप्लाई कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं डीटेल. महत्वपूर्ण तारीख 24 जनवरी, 2024- इस पोस्ट के लिए आवेदन इस दिन से शुरू हो चुके हैं. 13 फरवरी, 2024-ये आवेदन की लास्ट डेट है. इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई? इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए. इसके लिए क्या है उम्र सीमा? इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 202 साल से लेकर 45 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं कुछ उम्मीदवारों को उम्र सीमा में कुछ छूट दी जाएगी. कितनी मिलेगी सैलरी? इस पोस्ट पर सेलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को 25000 रुपये सैलरी दी जाएगी. यहां चेक करें महत्वपूर्ण बातें अगर इस पोस्ट पर कोई पुरुष उम्मीदवार अप्लाई करना चाहता है तो उनकी हाइट 165 सेमी से ज्यादा और महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी से ज्यादा होनी चाहिए. क्या होगा सिलेक्शन प्रोसेस? इस पोस्ट के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसमें पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. ये होगा सिलेबस

  • Arithmetic
  • General Science
  • Common sense and logic
  • History, Culture and Topography of Delhi
  • The constitution of India
  • Ancient Indian History and Culture
  • Geography and General Knowledge
  • Current affairs

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

Add Zee Business as a Preferred Source
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र

इस लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं अप्लाई इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6