&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
Railway Recruitment 2022: अगर आप भी भारतीय रेलवे (Indian Railways) में नौकरी के मौके तलाश रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NorthEast Frontier Railway) ने विभिन्न जगहों पर अपरेंटिस पदों (Railway Apprentices Jobs) पर नौकरियां निकाली है. जिसके लिए रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह अप्लाई करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें.
रेलवे जॉब्स में इच्छुक कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए 30 जून की रात 10 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. इसमें कुल 5,636 पोस्ट को भरा जाना है. ऐसे में रेलवे की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के पास नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन मौका है. उम्मीदवारों को नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. इसके साथ ही नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा.
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. मैट्रिक एवं आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा. इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई एग्जाम नहीं देना होगा. आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे.
भारतीय रेलवे में नौकरी (Indian Railways Jobs) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद ‘जनरल इन्फो’ सेक्शन पर जाकर 'रेलवे रिक्रूटमेंट सेल' (Railway Recruitment Cell) के टैब पर क्लिक करना होगा. फिर आवेदन के लिंक पर जाकर डिटेल को सावधानीपूर्वक भरना होगा. इसके बाद यहां डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन जमा करना होगा.
कटिहार (केआईआर) और टीडीएच कार्यशाला: 919
अलीपुरद्वार (एपीडीजे): 522
रंगिया (आरएनवाई): 551
लुमडिंग (एलएमजी), एस एंड टी / वर्कशॉप / एमएलजी (पीएनओ) और ट्रैक मशीन / एमएलजी: 1140
तिनसुकिया (TSK): 547
नई बोंगाईगांव कार्यशाला (एनबीक्यूएस) और ईडब्ल्यूएस / बीएनजीएन: 1110
डिब्रूगढ़ कार्यशाला (डीबीडब्ल्यूएस): 847